आईपीओ

Gaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडल

Gaudium IVF IPO: गौडियम आईवीएफ का ₹165 करोड़ का आईपीओ दो हिस्सों में बंटा है। इसमें ₹90 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है जिसके तहत 1.13 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किये जाएंगे

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- February 20, 2026 | 10:29 AM IST

Gaudium IVF IPO Open: फर्टिलिटी से जुड़ी सर्विसेज प्रोवाइड करने वाली कंपनी गौडियम आईवीएफ और वूमेन हेल्थ का आईपीओ शुक्रवार (20 फरवरी) को सब्सक्राइब करने के लिए खुल गया। निवेशकों 22 फरवरी तक इश्यू के लिए अप्लाई कर सकेंगे। कंपनी ने अपने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 75- 79 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

गौडियम आईवीएफ का 165 करोड़ रुपये का आईपीओ दो हिस्सों में बंटा है। इसमें 90 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है जिसके तहत करीब 1.13 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किये जाएंगे। होंगे। इसके अलावा 75 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी होगा, जिसमें करीब 94.9 लाख इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर मानिका खन्ना अपनी हिस्सेदारी के शेयर बेचेंगी।

Gaudium IVF IPO सब्सक्राइब करें या नहीं ?

मास्टरट्रस्ट के अनुसार, संतान होने में दिक्कत का इलाज कराने वाला क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह है बांझपन के मामले बढ़ना और इलाज के नए तरीकों का ज्यादा इस्तेमाल होना। दुनिया में यह बाजार 2024 में 27.49 अरब डॉलर का था। इसके 2034 तक बढ़कर 54.60 अरब डॉलर होने का अनुमान है। यानी यह हर साल औसतन 7.1% की दर से बढ़ सकता है।

भारत में यह बाजार दुनिया से भी ज्यादा तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। भारत का बाजार 2024 में 1.32 अरब डॉलर था, जो 2034 तक बढ़कर 4.54 अरब डॉलर हो सकता है। यानी यह हर साल औसतन 13.13% की दर से बढ़ेगा। इससे दुनिया के कुल बाजार में भारत की हिस्सेदारी 2024 में 4.8% से बढ़कर 2034 तक 8.3% हो सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार भारत में मांग बढ़ने के कारण हैं—

  • बांझपन के मामले बढ़ना
  • शादी में देरी
  • जीवनशैली में बदलाव
  • महिलाओं की उम्र बढ़ने पर मां बनने की कोशिश
  • शहरों और छोटे शहरों में जागरूकता बढ़ना
  • नई तकनीक और नियमों से इलाज आसान और ज्यादा सफल होना

इन बातों को देखते हुए ब्रोकरेज का मानना है कि गौडियम को आगे फायदा मिल सकता है और इसका शेयर बिक्री प्रस्ताव लंबे समय के लिए निवेश का अच्छा मौका हो सकता है।

यह भी पढ़ें: FY26 में IPO लिस्टिंग गेन कमजोर, सिर्फ 65% ऑफर ही इश्यू प्राइस से ऊपर खुले

Arihant Capital

अरिहंत कैपिटल के अनुसार, गौडियम भारत में तेजी से बढ़ रहे संतान संबंधी इलाज के बाजार से फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है। विशेषज्ञों ने कहा कि कंपनी की मजबूती के कारण हैं—

  • इसका अपना खास उपचार मॉडल
  • इलाज की 58% की लगातार सफलता दर
  • मरीजों की संख्या का स्थिर रहना

ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी हर मरीज की जरूरत के अनुसार और आनुवंशिक जानकारी के आधार पर इलाज पर जोर देती है। इससे कंपनी दूसरी कंपनियों से अलग दिखती है और ऊंची श्रेणी में आती है। साथ ही कंपनी की कमाई सिर्फ इस इलाज से नहीं, बल्कि अस्पताल सेवाओं और दवा बिक्री से भी होती है, जिससे इसका कारोबार ज्यादा स्थिर रहता है।

अरिहंत के मुताबिक, मजबूत चिकित्सा भरोसे, एक ही जगह पर कई सेवाएं देने की सुविधा और आगे विस्तार करने लायक ढांचे के कारण कंपनी भविष्य में लगातार बढ़ सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने इस इश्यू के लिए ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है।

Gaudium IVF IPO GMP

अनौपचारिक बाजारों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को गौडियम आईवीएफ के नॉन-लिस्टेड शेयर ₹87.5 पर कारोबार कर रहे थे, जो अपर प्राइस बंद के मुकाबले ₹8.5 या 11 प्रतिशत का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Clean Max Enviro IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹3100 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड हुआ फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

Gaudium IVF IPO Details

गौडियम आईवीएफ का आईपीओ 20 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 25 फरवरी 2026 (बुधवार) को तय किया जाएगा। कंपनी के शेयर 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।

कंपनी ने 189 शेयरों का एक लॉट तय किया है। यानी रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 14,931 रुपये लगाने होंगे। आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज है और इस काम को संभालने वाली मुख्य संस्था सार्थी कैपिटल एडवाइजर्स है।

कंपनी के अनुसार, नए शेयर जारी करके मिलने वाले पैसे में से 50 करोड़ रुपये नए आईवीएफ केंद्र खोलने पर खर्च किए जाएंगे। 20 करोड़ रुपये कुछ पुराने कर्ज चुकाने या पहले से चुकाने में इस्तेमाल होंगे। बाकी पैसा कंपनी के सामान्य कामकाज के लिए रखा जाएगा।

First Published : February 20, 2026 | 10:03 AM IST