कमोडिटी

MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹629 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी पड़ी नरम

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना ₹1,55,550, जबकि चांदी ₹2,44,000 के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- February 19, 2026 | 10:01 AM IST

Gold and Silver Price today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में गुरुवार (19 फरवरी) को सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,55,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,44,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 629 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,132 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,55,761 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 217 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,544 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,55,544 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,55,116 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी नरम पड़ी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,829 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,439 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,268 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 268 रुपये की गिरावट के साथ 2,44,000 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,44,563 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,42,439 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver Price लुढ़के

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना गुरुवार को 4,993.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,009.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,989.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.14 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 77.09 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,55,132 1,55,761 1,55,544
चांदी 2,42,439 2,44,268 2,44,000
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,993.70 5,009.50 4,989.50
चांदी 77.14 77.59 77.09

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : February 19, 2026 | 10:01 AM IST