शेयर बाजार

ऑल टाइम हाई पर टाटा का मेटल स्टॉक, ब्रोकरेज बोले – घरेलू आउटलुक मजबूत; अभी 15% और चढ़ेगा

Tata Stock: ब्रोकरेज ने कहा कंपनी को लेकर उनका नजरिया सकारात्मक है। इसकी वजह है मजबूत घरेलू मांग, सेफगार्ड ड्यूटी से मिल रहा दामों का सहारा है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- February 19, 2026 | 11:15 AM IST

Tata Steel Stock: टाटा ग्रुप की मेटल कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर गुरुवार को बीएसई पर करीब 1 प्रतिशत चढ़कर 211.35 रुपये पर खुले। इसी के साथ शेयर अपने नए 52 वीक्स हाई पर पहुंच गए। हालांकि, खुलते ही शेयर गिरावट में फिसल गए। इसकी चलने में बीएसई सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत गिरावट लेकर 83,480.60 पर कारोबार कर रहा था। शेयर पिछले एक महीने में 10 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। शेयर में जारी मूवमेंट के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने टाटा स्टील पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि घरेलू मांग मजबूत हुई और इससे कंपनी को फायदा मिल सकता है।

Tata Steel Stock पर टारगेट प्राइस: ₹240

मोतीलाल ओसवाल ने टाटा स्टील पर ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 240 रुपये कर दिया है। इस तरह, शेयर 15 प्रतिशत रिटर्न दे सकता है। कंपनी के शेयर बुधवार को बीएसई पर 209 रुपये पर बंद हुए।

स्टॉक के प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में यह 10 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। तीन महीने में स्टॉक में 20 प्रतिशत और छह महीने में 30 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक ने 53 प्रतिशत, दो साल में 46.58 प्रतिशत और तीन साल में 85 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 2,59,530 करोड़ रुपये है। जबकि स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 211.35 रुपये और लो 124.20 रुपये है।

यह भी पढ़ें: बाजार में तेजी के बीच चमकेंगे बैंकिंग, रक्षा, फार्मा शेयर

Tata Steel Stock: ब्रोकरेज ने क्यों बढ़ाया टारगेट ?

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा कि कंपनी को लेकर उनका नजरिया सकारात्मक है। इसकी वजह है मजबूत घरेलू मांग, सेफगार्ड ड्यूटी से मिल रहा दामों का सहारा, क्षमता बढ़ाने की योजना और यूरोप के कारोबार में धीरे-धीरे सुधार।

ब्रोकरेज ने कहा कि स्टील कंपनी के लिए घरेलू मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है ताकि बढ़ती मांग का फायदा उठा सके। उत्पादन क्षमता वित्त वर्ष 2025 में 2.65 करोड़ टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2031 तक 4 करोड़ टन प्रति वर्ष करने की योजना है।

ब्रोकरेज का कहना है कि क्षमता बढ़ने से मांग में तेजी के दौरान कंपनी की कमाई भी बढ़ेगी। साथ ही सेफगार्ड ड्यूटी, कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) और चीन की सप्लाई से जुड़े हालात के कारण स्टील की कीमतों में सुधार होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: रोड और इंफ्रा से जुड़े शेयरों में बन सकता है अच्छा मुनाफा, एक्सिस ने ₹275 से ₹1450 तक के दिए टारगेट

Tata Steel का Q3 में सात गुना बढ़ा मुनाफा

टाटा स्टील का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही के दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब सात गुना से भी ज्यादा बढ़ गया। कंपनी ने 2,688.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ 326.64 करोड़ रुपये था। यह सालाना आधार पर 723.1 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी है।

इस उछाल का बड़ा कारण कंपनी के प्रॉफिट मार्जिन में आई मजबूती है। जहां पिछले साल मार्जिन महज 0.55 फीसदी था, वहीं इस बार यह बढ़कर 4.79 फीसदी पर पहुंच गया। हालांकि, सितम्बर तिमाही के मुकाबले मुनाफा 13.3 फीसदी घटा है। पिछली तिमाही में कंपनी ने 3,101.75 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : February 19, 2026 | 10:46 AM IST