facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबाव

पेरिस में रकम जुटाने के तरीकों पर बात

Advertisement

यह सम्मेलन फ्रांस, बारबाडोस और भारत द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

Last Updated- June 21, 2023 | 10:22 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को पेरिस रवाना हुईं, जहां वह नए वैश्विक वित्तपोषण समझौते के लिए आयोजित बैठक में भाग लेंगी। यह बैठक अब से 2 दिन तक पेरिस में चलेगी। सीतारमण विभिन्न देशों के प्रमुखों, मंत्रियों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों, वैश्विक वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों, निजी क्षेत्र और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी, जिसमें बहुपक्षीय और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी।

यह सम्मेलन फ्रांस, बारबाडोस और भारत द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मकसद ब्रिटेन वुड्स सिस्टम की जगह नए वैश्विक वित्तपोषण के ढांचे की नींव तैयार करना है, जिससे जैव विविधता के संकट और विकास संबंधी चुनौतियों से निपटा जा सके और टिकाऊ विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में सभी देशों की मदद की जा सके।

नए वैश्विक वित्तपोषण समझौते में एक ऐसा ढांचा स्थापित करने की मांग की जा रही है, जो ज्यादा संसाधनों का तेजी से इस्तेमाल करने और संभावित आर्थिक या भू राजनीतिक झटकों से बचाव करने में सक्षम हो। नोउवेआपैक्टफाइनैंसियर डॉट आर्ग के मुताबिक, ‘आने वाले महीनों में मजबूत और ज्यादा कुशल अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था आ सकती है।’

इसमें कहा गया है कि सितंबर के जी20 सम्मेलन और सीओपी 28 सम्मेलन में प्रमुख फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें कहा गया है, ‘इस बीच यह काम करने और आम सहमति बनाने के लिए उपयोगी हो सकता है। इस हिसाब से सम्मेलन शुरुआती कदम हो सकती है, जिसमें प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा और संभावित विषयों की पहचान की जा सकती है।’

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement