facebookmetapixel
Advertisement
Tata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?

वित्त वर्ष 25 तक सड़क डेवलपरों का ऋण बढ़कर हो जाएगा 30 हजार करोड़ : रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 11:44 PM IST
421 infra projects hit by cost overrun of Rs 4.40 trn in Nov, says MoSPI

सड़क निर्माण की ज्यादा परियोजनाएं पर जबरदस्त ढंग से निविदाएं जारी किए जाने और उन पर कार्य जारी होने के कारण सड़क व राजमार्ग के ठेकेदारों का ऋण वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में बढ़कर 30,000 करोड़ होने का अनुमान है जबकि वित्त वर्ष में यह ऋण 17,000 करोड़ रुपये था। यह जानकारी क्रिसिल की रिपोर्ट ने दी है।

निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिए ऋण बढ़ने का प्रमुख कारण पूंजी के प्रति प्रतिबद्धता होगी। इसके अलावा कार्यशील पूंजी में वृद्धि होने के कारण भी ऋण की जरूरत होगी। क्रिसिल के वरिष्ठ निदेशक मोहित मखीजा ने बताया, ‘‘वित्त वर्ष 25 तक निर्माणाधीन सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं के लिए कुल 21,000 करोड़ रुपये की पूंजी का अनुमान है।अगले दो वित्त वर्ष में राजस्व वृद्धि 10 से 15 फीसदी होने के अनुमान के साथ कार्यशील पूंजी की आवश्यकता बढ़ने का भी अनुमान है। इस क्रम में आत्मनिर्भर भारत के तहत नकदी की मदद मिलेगी।’’

उद्योग के अनुमान के अनुसार वर्तमान समय में पाइपलाइन में 1.5 लाख करोड़ रुपये की सड़क और राजमार्ग परियोजनाएं हैं। इनमें से ज्यादातर परियोजनाएं हाइब्रिड वार्षिक मॉडल (एचएएम) के तहत ईपीसी मोड में दी गई। केंद्र पीपीपी मॉडल के तहत निजी निवेश को और आकर्षित करने के लिए मानदंड बना रहा है।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement