facebookmetapixel
Nifty outlook: निफ्टी में दिख रहे हैं तेजी के संकेत, एक्सपर्ट्स बोले- रुझान बदल रहा हैVedanta: 8% गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, ₹900 तक का टारगेट; मोटे डिविडेंड की उम्मीदGold, Silver Price Today: मुनाफावसूली से सोने-चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे, आगे क्या करें निवेशक?Stocks to Watch today: Tata Motors CV से लेकर Swiggy, ITC और Paytm तक; शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा; मेटल इंडेक्स 4% गिरा₹6,450 लागत में ₹8,550 कमाने का मौका? Bank Nifty पर एक्सपर्ट ने सुझाई बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीपर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी देगी 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर, Q3 में मुनाफा और रेवेन्यू में जोरदार बढ़तक्या MRF फिर देगी डिविडेंड? बोर्ड मीटिंग की तारीख नोट कर लेंचांदी की ऐतिहासिक छलांग: 10 दिन में 1 लाख की बढ़त के साथ 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भावडॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबाव

Red Sea Conflict: भारत के Fuel Export को लाल सागर संघर्ष ने किया तबाह, यूरोपीय बाजारों में अमेरिका की चुनौती

Fuel Exports: भारत की सप्लाई संबंधी समस्याओं के कारण कंपटीटर अब यूरोप में ईंधन बेच रहे हैं।

Last Updated- January 24, 2024 | 5:05 PM IST
Fuel, Petrol

लाल सागर में बढ़ते संघर्ष के कारण भारत के पेट्रोलियम प्रोडक्ट निर्यात को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। तेल सप्लाई के लिए लाल सागर रूट का उपयोग करने वाले जहाजों पर यमन के हौथी विद्रोहियों के हमलों के कारण व्यवधान हुआ है। नतीजतन, कई जहाज अब पश्चिमी बाजारों में ईंधन पहुंचाने के लिए लंबा रास्ता अपना रहे हैं, जिससे भारत की विदेशी बिक्री पर असर पड़ रहा है।

यूरोप में डीजल की बिक्री पर प्रभाव:

यूरोप भारत की डीजल बिक्री का एक प्रमुख बाजार है। लाल सागर मुद्दे की वजह से यहां जनवरी में 77% की भारी गिरावट आई है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यूरोप भारत के कुल ईंधन निर्यात में लगभग 30% का योगदान देता है, जिससे भारतीय पेट्रोलियम उत्पादों की कुल बिक्री पर असर पड़ रहा है।

भारत के निर्यात को मिल रहा तगड़ा कंपटीशन, कमाई पर पड़ रहा असर:

भारत की सप्लाई संबंधी समस्याओं के कारण कंपटीटर अब यूरोप में ईंधन बेच रहे हैं। ईंधन निर्यात का देश की इकॉनमी में एक महत्वपूर्ण रोल है। भारत ईंधन निर्यात से काफी कमाई करता है, जो उसकी अर्थव्यवस्था में $57.3 बिलियन का योगदान देता है, जो कुल निर्यात का लगभग 12.7% है।

Also Read: भारतीय अर्थव्यवस्था के FY24 में 6.9% की दर से बढ़ने का अनुमान: रॉयटर्स पोल

भारत के पूरे पेट्रोलियम प्रोडक्ट निर्यात पर पड़ा असर:

भारत का कुल पेट्रोलियम प्रोडक्ट निर्यात जनवरी में लगभग 23% गिरकर दिसंबर में 1.37 मिलियन बीपीडी की तुलना में 1.05 मिलियन बैरल प्रति दिन (bpd) तक पहुंच गया। यूरोप में ईंधन की बिक्री पर भारी असर पड़ा है, निर्यात दिसंबर से आधे से घटकर 205,000 bpd हो गया।

दूसरा रूट अपनाने से बढ़ा खर्च:

भारत से यूरोप तक ईंधन ले जाने वाले जहाज आमतौर पर स्वेज नहर से होते हुए सबसे छोटे रास्ते से आते हैं। संघर्ष के कारण, कुछ जहाज अब केप ऑफ गुड होप के माध्यम से लंबा रास्ता ले रहे हैं, जिससे यात्रा में 4,000 से 6,000 मील की दूरी बढ़ जाती है, जिससे खर्च बढ़ जाती है और यात्रा का समय 3-4 सप्ताह बढ़ जाता है।

भारत की गैरमौजूदगी का फायदा उठा रहीं अमेरिकी कंपनियां:

भारत की प्रमुख रिफाइनर कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अप्रैल से दिसंबर तक 35.7 अरब डॉलर की कमाई की। हालांकि, भारत के ईंधन निर्यात में गिरावट आई और अब, अमेरिकी सप्लायर यूरोप में भारत के गैप को भर रहे हैं, वे अब यूरोप के सबसे बड़े सप्लायर बन गए हैं और यूरोपीय डीजल बाजार में प्रगति कर रहे हैं।

Also Read: लाल सागर संकट: बढ़ी ढुलाई बढ़ने से महंगा हुआ सूरजमुखी तेल का आयात

कैसा रहेगा भविष्य का मार्केट ट्रेंड:

यूरोपीय खरीदार रिस्क-फ्री ईंधन डिलीवरी का विकल्प चुन रहे हैं, जिससे अमेरिका से डीजल शिपमेंट में वृद्धि हो रही है। शिपिंग डेटा से पता चलता है कि लाल सागर संघर्ष कम होने तक अमेरिका यूरोपीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाता रहेगा।

व्यापक आर्थिक प्रभाव:

लाल सागर संघर्ष से यूरोप और अमेरिका में भारत के निर्यात पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे शिपिंग लागत में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर, लाल सागर संघर्ष ने भारत के ईंधन निर्यात के लिए बड़ी बाधाएं खड़ी कर दी हैं, जिससे प्रमुख बाज़ार प्रभावित हो रहे हैं, कंपटीशन में बदलाव आ रहा है और ईंधन निर्यात से देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

First Published - January 24, 2024 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट