facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

9 राज्यों में महंगाई दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा, विकसित देशों से भी अधिक भारत की मुद्रास्फीति

अक्टूबर में ब्रिटेन में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत, अमेरिका में 3.2 प्रतिशत रही है, वहीं जापान में यह 3.3 प्रतिशत थी।

Last Updated- December 12, 2023 | 11:44 PM IST
inflation

नवंबर महीने में 9 राज्यों में महंगाई दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक रही है। नवंबर में जहां औसत भारतीय ग्राहकों की आजीविका की लागत पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5.55 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं ओडिशा में यह 7.65 प्रतिशत राजस्थान में 6.99 प्रतिशत, हरियाणा में 6.78 प्रतिशत बढ़ी है।

बिहार, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी महंगाई दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रही है और इन राज्यों में कीमतों में बढ़ोतरी 5.56 प्रतिशत से 6.54 प्रतिशत के बीच रही है।

भारत की कुल मिलाकर महंगाई दर सभी विकसित देशों की तुलना में ज्यादा है। अक्टूबर में ब्रिटेन में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत, अमेरिका में 3.2 प्रतिशत रही है, वहीं जापान में यह 3.3 प्रतिशत थी।

जर्मनी में कीमत 2.3 प्रतिशत और फ्रांस में 3.8 प्रतिशत बढ़ी है। जापान को छोड़कर अन्य सभी विकसित देशों में महंगाई दर में अक्टूबर में कमी आई है।

First Published - December 12, 2023 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट