facebookmetapixel
बजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की रायBudget 2026: आत्मविश्वास से भरपूर, मगर भविष्य की चिंताओं को लेकर सतर्कसीमा शुल्क में बड़े बदलावों की कमी, क्या टुकड़ों में सुधारों से मिलेगी विनिर्माण को गति?Editorial: चुनौतीपूर्ण समय का बजट — संतुलित घाटा और सर्विस सेक्टर से विकास की उम्मीदमझोले व छोटे शहरों के लिए ₹5,000 करोड़ का फंड, आर्थिक क्षेत्रों के रूप में विकसित होंगे शहरStocks to Watch today: रेलवे से लेकर तंबाकू शेयरों तक, जानें आज कौन से सेक्टर और शेयर रहेंगे फोकस मेंSME को ‘चैंपियन’ बनाने के लिए ₹10,000 करोड़ का फंड, छोटे उद्योगों की किस्मत बदलेगी सरकारबैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलावों की सुगबुगाहट, समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति का हो सकता है गठनबुलेट ट्रेन का महाप्लान: 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने में आएगा ₹16 लाख करोड़ का खर्चा, रेल मंत्री ने बताया रोडमैप

भारत की बिजली की मांग 2032 तक 70 प्रतिशत बढ़ेगी : रिपोर्ट

फिच समूह के प्रभाग बीएमआई की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2032 तक देश के कुल बिजली उत्पादन में कोयले की बहुलांश हिस्सेदारी बनी रहेगी।

Last Updated- September 05, 2023 | 4:13 PM IST
Delhi Winter Power Demand

भारत की बिजली की मांग अगले एक दशक में 70 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले दशक में देश गैर-पनबिजली नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

फिच समूह के प्रभाग बीएमआई की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2032 तक देश के कुल बिजली उत्पादन में कोयले की बहुलांश हिस्सेदारी बनी रहेगी। इससे पता चलता है कि देश कोयला क्षेत्र पर काफी हद तक निर्भर है।

यह भी पढ़ें: India Services PMI : सर्विस सेक्टर की रफ्तार अगस्त में पड़ी नरम, पीएमआई गिरकर 60.1 पर आया

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले दशक में देश का बिजली उत्पादन 70 प्रतिशत बढ़ेगा। यह दुनिया के बड़े बिजली उत्पादकों में सबसे अधिक वृद्धि होगी। इस दौरान भारत गैर-पनबिजली अक्षय ऊर्जा स्रोतों पर ध्यान केंद्रित करेगा। वर्ष 2032 तक कुल बिजली उत्पादन में इन स्रोतों की हिस्सेदारी 16.9 प्रतिशत हो जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली मांग में बढ़ोतरी से बिजली उत्पादन वृद्धि को समर्थन मिलेगा। इससे बिजली खपत की मांग पूरी हो सकेगी।

बीएमआई ने कहा कि आबादी में वृद्धि, शहरीकरण के विस्तार, निर्माण, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों की मांग से अगले दशक में 2032 तक बिजली की मांग औसतन सालाना 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की बिजली की मांग 1,51,18,470 लाख यूनिट रही थी।

यह भी पढ़ें: सभी विक्रेताओं को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस से मिलेगा तत्काल कर्ज: GeM CEO

First Published - September 5, 2023 | 4:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट