facebookmetapixel
Advertisement
महाराष्ट्र में जमीन धोखाधड़ी होगी खत्म, अब ब्लॉकचेन तकनीक से होगा जमीनों का पंजीकरण और टोकनाइजेशनक्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई

सभी विक्रेताओं को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस से मिलेगा तत्काल कर्ज: GeM CEO

Advertisement

GeM जेम सहाय पहल के माध्यम से सभी विक्रेता कम ब्याज दरों पर ऑर्डर की मंजूरी के समय गिरवी रहित कर्ज पा सकेंगे

Last Updated- September 04, 2023 | 10:36 PM IST
Public procurement expected to cross Rs 2 lakh crore in 2022-23 from GeM portal

सरकार के सार्वजनिक खरीद प्लेटफॉर्म गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के तत्काल ऋण देने की व्यवस्था में तेजी लाई जाएगी और इसका विस्तार सभी कारोबारियों के लिए किया जाएगा, जो सुविधा अभी पूर्ण प्रोपराइटरों को ही मिलती है। जेम के मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जेम सहाय पहल के माध्यम से सभी विक्रेता कम ब्याज दरों पर ऑर्डर की मंजूरी के समय गिरवी रहित कर्ज पा सकेंगे। इससे उन्हें ऑर्डर पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यशील पूंजी मिल सकेगी। अब तक यह पहल पूर्ण प्रोपराइटरों तक सीमित थी।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘जेम सहाय सिर्फ सीमित विक्रेताओं के लिए शुरू किया गया था और पूर्ण प्रोपराइटरों को सुविधा मिलती थी। कर्जदाताओं में सिर्फ एनबीएफसी ही इस योजना में शामिल हुए थे। बाद में आईसीआईसीआई और कोटक बैंक जुड़े। तब हमने विचार किया कि इसे सिर्फ प्रोपराइटरों तक सीमित रखने का मतलब नहीं बनता। हम इसका विस्तार सभी विक्रेताओं तक करेंगे। हमने नया आरएफपी जारी किया है और इस पर काम चल रहा है।’

सिंह ने कहा कि इस वित्त वर्ष के अंत तक इसकी शुरुआत हो सकती है। जेम को सहाय के साथ 2 साल पहले जोड़कर जेम-सहाय ऐप शुरू किया गया था। इसका मकसद ऋण की उपलब्धता की चुनौतियों का समाधान करना था। यह एंड टु एंड डिजिटल सॉल्यूशन मुहैया कराता है और इसमें गिरवीं मुक्त ऋण तत्काल दिया जाता है। इसमें किसी खरीदार से सहमति की जरूरत नहीं होती है।

सिंह ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष के पहले 5 महीने में जेम पोर्टल से 1.1 लाख करोड़ रुपये की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 6,181 करोड़ रुपये की खरीद हुई थी। इस पोर्टल से केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग, सार्वजनिक उद्यम, राज्य व केंद्र शासित प्रदेश खरीदारी करते हैं।

जेम 2016 में शुरू किया गया था, जिससे केंद्र, राज्यों और सार्वजनिक उपक्रमो की जरूरतों वाली सामान्य वस्तुओं और सेवाओं की पारदर्शी, कुशल ई-खरीद की जा सके। यह सरकार का बिजनेस टु बिजनेस प्लेटफॉर्म है।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement