facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

तीसरी तिमाही में इकॉनमी 5 से 5.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी : विश्लेषक

Last Updated- February 20, 2023 | 7:24 PM IST
Indian Economy, indian GDP forecast

देश की इकॉनमी के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 5-5.1 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। विश्लेषकों ने यह अनुमान लगाया है।

यह चालू वर्ष की दूसरी तिमाही की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत से बहुत कम है। ICRA रेटिंग में शोध प्रमुख और मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि कोरोना पूर्व के आंकड़ों से तुलना करें तो भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के तीसरी तिमाही में 11.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है क्योंकि सेवा क्षेत्र में लगातार सुधार आ रहा है।

इससे पिछली तिमाही में यह वृद्धि 7.6 प्रतिशत रही थी। वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन की ब्रोकरेज कंपनी बार्कले इंडिया के प्रमुख राहुल बजोरिया ने कहा कि चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था पांच प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

सरकार तीसरी तिमाही के आंकड़े 28 फरवरी को जारी कर सकती है। सरकार ने उम्मीद जताई है कि चालू वर्ष वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सात प्रतिशत या उससे अधिक रहेगी।

First Published - February 20, 2023 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट