facebookmetapixel
Budget 2026: राज्यों के राजस्व बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूरBudget 2026: सरकार को FY27 में RBI, बैंकों से ₹3.16 लाख करोड़ का डिविडेंड मिलने की उम्मीदBudget 2026: सीमा-शुल्क सुधारों से रत्न और आभूषण उद्योग को नई रफ्तार, निर्यात और ई-कॉमर्स को मिलेगा बढ़ावाBudget 2026: लिथियम बैटरी पर सीमा-शुल्क छूट से EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मदद मिलेगी, ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागतBudget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्स

आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा फैसला: दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर विराम, भारत ने जापान से 13 साल पुराना समझौता रोका

सरकार ने घरेलू आपूर्ति बनाए रखने के लिए IREL को जापान के साथ दुर्लभ खनिज निर्यात समझौते को रोकने का निर्देश दिया, जिससे चीन के प्रतिबंधों के बीच आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।

Last Updated- June 27, 2025 | 11:11 PM IST
rare earth minerals
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्र सरकार ने आईआरईएल से जापान के साथ दुर्लभ खनिजों के निर्यात से संबंधित 13 साल पुराने समझौते को विराम देने के लिए कह दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर चीन द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम को यह निर्देश दिया है। सात दुर्लभ धातुओं (आरईएम) और दुर्लभ मैग्नेट पर चीनी प्रतिबंधों ने भारतीय ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को अनिश्चितता की स्थिति में धकेल दिया है। इससे यहां उनका उत्पादन और आपूर्ति बाधित हो रही है।

चीन और अमेरिका ने 2024 में क्रमशः दुनिया के दुर्लभ तत्वों (आरईई) का लगभग 70 प्रतिशत और 11.5 प्रतिशत उत्पादन किया। म्यांमार ने लगभग 31000 मीट्रिक टन (दुनिया के आरईई उत्पादन का 8 प्रतिशत) निकाला। हालांकि इसके आरईई भंडार के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं मिली थी। भारत ने अपने 69 लाख टन के भंडार में से 2024 में 2900 टन का खनन किया।

भारत का आरईएम का आयात वित्त वर्ष 20 में 474 टन से बढ़कर वित्त वर्ष 25 में दोगुना से अधिक 1064 टन हो गया है। ऐसे आयात में चीन की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 23 में जहां 92 प्रतिशत थी, वह घटकर वित्त वर्ष 25 में लगभग 62 प्रतिशत ही रह गई। हालांकि, जापान और हॉन्गकॉन्ग की हिस्सेदारी बढ़ने का कारण चीन की हिस्सेदारी कम होना रहा है। आरईएम के कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिकों का आयात वित्त वर्ष 20 में 1375 टन से घटकर वित्त वर्ष 25 में 786 टन हो गया है। इन आयात में चीनी हिस्सेदारी वित्त वर्ष 20 में 31.56 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में दोगुनी से अधिक 71.82 प्रतिशत हो गई, लेकिन वित्त वर्ष 25 में यह 54.45 प्रतिशत तक गिर गई।

First Published - June 27, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट