facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

बजट से पहले सरकार ने दिया MSME सेक्टर को तोहफा, 100 करोड़ तक के कर्ज पर मिलेगी सुरक्षा

Advertisement

MSME Loan Guarantee: इस योजना के तहत MSMEs को 100 करोड़ रु तक के लोन पर 60% गारंटी कवर दिया जाएगा। यह लोन मुख्य रूप से प्लांट, मशीनरी और इक्विपमेंट खरीदने के लिए दिया जाएगा।

Last Updated- January 30, 2025 | 10:10 AM IST
MSME
बजट से पहले सरकार ने दिया MSME सेक्टर को तोहफा (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार ने बुधवार को म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी स्कीम (MCGS-MSME) को मंजूरी दे दी है। इसका मकसद माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को बढ़ावा देना है। यह योजना, पिछले बजट में किए गए वादे को पूरा करती है और 2025 के केंद्रीय बजट से कुछ दिन पहले इसे लागू किया गया है।

60% गारंटी कवर के साथ मिलेगा बड़ा कर्ज

इस योजना के तहत MSMEs को 100 करोड़ रुपये तक के लोन पर 60% गारंटी कवर दिया जाएगा। यह लोन मुख्य रूप से प्लांट, मशीनरी और इक्विपमेंट खरीदने के लिए दिया जाएगा।

Mutual Credit Guarantee Scheme से MSMEs को मिलेगा बड़ा फायदा

जिन MSMEs का वैलिड उद्योग रजिस्ट्रेशन नंबर (Udyam Registration Number) है, वे इस योजना के तहत कोलेटरल-फ्री लोन का लाभ उठा सकते हैं। योजना में 75% लोन का उपयोग मशीनरी या इक्विपमेंट पर करना अनिवार्य होगा, जिससे MSMEs अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सक्षम होंगी।

50 करोड़ रुपये तक के लोन पर अधिकतम 8 साल की रीपेमेंट अवधि दी जाएगी, जिसमें 2 साल तक प्रिंसिपल पेमेंट पर मोहलत (moratorium) भी मिलेगी। बड़े लोन के लिए यह अवधि और अधिक बढ़ाई जा सकती है। गारंटी आवेदन के समय MSMEs को लोन राशि का 5% अपफ्रंट जमा करना होगा। योजना के तहत पहले साल गारंटी शुल्क माफ रहेगा, जबकि अगले तीन साल तक 1.5% प्रति वर्ष और उसके बाद 1% प्रति वर्ष शुल्क लगेगा।

यह भी पढ़ें: कोविड के 5 साल: छोटे उद्यमियों को कारोबार बंद होने से लेकर ऑनलाइन बदलाव तक, कई चुनौतियों से करना पड़ा सामना

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यह योजना मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी, जो फिलहाल GDP में 17% का योगदान देता है और 2.73 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देता है। सरकार इस योजना से मैन्युफैक्चरिंग का योगदान बढ़ाकर 25% करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा MSMEs को कोलेटरल-फ्री लोन के रूप में मिलेगा, जिससे वे अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था में तेज ग्रोथ लाने में मददगार बनेंगी। योजना अगले 4 साल तक या 7 लाख करोड़ रुपये की गारंटी जारी होने तक प्रभावी रहेगी।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement