facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

PLI स्कीम के तहत अब तक 23,946 करोड़ रुपये जारी, 12 सेक्टर्स में लाभार्थियों को मिला बड़ा प्रोत्साहन

पीएलआई योजना वित्त वर्ष 2021 में शुरू की गई थी और इस योजना के तहत 1.97 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है

Last Updated- December 12, 2025 | 10:32 PM IST
PLI scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि 30 सितंबर तक उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत चयनित लाभार्थियों को 23,946 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

पात्र लाभार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, आईटी हार्डवेयर, बल्क ड्रग्स, मेडिकल उपकरण, फार्मास्यूटिकल्स, टेलीकॉम और नेटवर्किंग उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, व्हाइट गुड्स, ड्रोन और ड्रोन कंपोनेंट्स, स्पेशियलिटी स्टील, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स सहित 12 क्षेत्रों में पीएलआई योजना के तहत प्रोत्साहन मिला है।

Also Read: 2026 में चांदी के भाव में 20% तक उछाल आने की संभावना, ₹2,40,000 तक पहुंच सकती है कीमत: रिपोर्ट

पीएलआई योजना वित्त वर्ष 2021 में शुरू की गई थी। योजना के तहत 1.97 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जिसका मकसद भारत को एक विनिर्माण महाशक्ति बनाना है। इसमें 14 क्षेत्र शामिल हैं।

First Published - December 12, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट