facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

सरकार ने रद्द की 14 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी, यह थी वजह

फरवरी में, भारत ने अनुमानित 362 अरब डॉलर की वैल्यू वाले महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का दूसरा भाग लॉन्च किया था।

Last Updated- June 24, 2024 | 6:42 PM IST
rare earth minerals

सरकार ने नीलामी की दूसरी किश्त में शुरू किए गए महत्वपूर्ण खनिजों (critical mineral) के 14 ब्लॉकों की नीलामी रद्द कर दी है। सरकारी एजेंसी MSTC के एक नोटिस में यह जानकारी दी गई।

फरवरी में, भारत ने अनुमानित 362 अरब डॉलर की वैल्यू वाले महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का दूसरा भाग लॉन्च किया था, जिसमें आठ राज्यों में 18 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों को सूचीबद्ध किया गया था।

नीलामी स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजना का हिस्सा है।

21 जून के एक नोटिस के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि खान मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों में पांच ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया रद्द कर दी गई क्योंकि कोई बोली प्राप्त नहीं हुई थी। इन ब्लॉकों में वैनेडियम, ग्रेफाइट, क्रोमियम और पोटाश जैसे खनिज थे।

इसके अलावा, टंगस्टन, चूना पत्थर और कोबाल्ट सहित नौ ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया रद्द कर दी गई क्योंकि प्राप्त बोलियां तीन बोलीदाताओं की न्यूनतम आवश्यकता से कम थीं।

ये ब्लॉक छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश राज्यों में फैले हुए हैं।

First Published - June 24, 2024 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट