facebookmetapixel
Advertisement
UN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Goldman Sachs ने 6.3 फीसदी किया भारत का वृद्धि अनुमान

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 9:39 PM IST
Goldman Sachs- गोल्डमैन सैक्स

सेवा के निर्यात में तेजी और वस्तुओं का निर्यात कम रहने के कारण गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने शुक्रवार को जारी ताजा अनुमान में 2023 के लिए भारत की वृद्धि का अनुमान 30 आधार अंक बढ़ाकर 6.3 फीसदी कर दिया है। बहरहाल उसने कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए वृद्धि अनुमान पूर्ववत 6.3 फीसदी रखा है।

वैश्विक निवेश बैंकर ने वित्त वर्ष 23 और वित्त वर्ष 24 के लिए भी अपना पहले का अनुमान संशोधित कर 30 आधार अंक और 10 आधार अंक बढ़ाकर क्रमशः 6.9 फीसदी और 6.4 फीसदी कर दिया है।

बैंकर ने कहा है, ‘आगे चलकर हम उम्मीद कर रहे हैं कि सेवा निर्यात में मजबूती बनी रहेगी। साथ ही वस्तुओं का कम निर्यात जारी रहेगा। इससे कैलेंडर वर्ष 23 में शुद्ध निर्यात बढ़ेगा। जबकि वास्तविक निर्यात वृद्धि 4 फीसदी से ऊपर रहेगी और 2023 में आयात में वास्तविक वृद्धि यथावत रहेगी। कुछ इलाकों में सेवा की मांग बढ़ने की संभावना है। सेवा पीएमआई 13 साल के उच्च स्तर 62 पर पहुंच गई है, जबिक घरेलू विमान यात्रियों की संख्या महामारी के पहले के स्तर पर पहुंच गई है। वैश्विक वृद्धि में मंदी के बावजूद सेवा के निर्यात में वृद्धि बनी हुई है।’

Also read: मीशो की नजर 2025 तक मुनाफा कमाने पर, फिर IPO लाने की योजना

वैश्विक निवेश बैंकर ने यह भी कहा है कि कैलेंडर वर्ष 23 की पहली तिमाही में घरेलू खपत और निवेश मिला जुला है। हालांकि निजी क्षेत्र की निवेश मांग स्थिर बनी हुई है और हाल के महीनों में बड़े उद्योगों के कारण औद्योगिक ऋण वृद्धि सुस्त है। सरकार क्रमिक आधार पर खर्च बढ़ा रही है, इससे पहले की तुलना में स्थिति मजबूत है और जनवरी और फरवरी में खर्च बढ़ा है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement