facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेटअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटी

शुल्क कटौती के हथियार से महंगाई से लड़ाई

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:30 PM IST

हाल ही में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर में बढ़ोतरी से घबराई सरकार ने सभी कच्चे खाद्य तेलों पर लगने वाले आयात शुल्क को खत्म कर दिया है।


वहीं रिफाइंड पाम, सूरजमुखी, सोयाबीन, नारियल तेल और हाइड्रोजनेटेड वेजीटेबल फैट्स के आयात शुल्क में 7.5 प्रतिशत की कटौती कर दी है।गैर बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, वहीं बासमती चावल का निर्यात मूल्य बढ़ाकर 1200 डॉलर प्रति मीट्रिक टन कर दिया है। यह पहले 1100 डॉलर प्रति मीट्रिक टन था। दाल के निर्यात पर पिछले साल से ही प्रतिबंध था, जो सोमवार को खत्म हो रहा था, सरकार ने इसे और एक साल के लिए बढ़ा दिया है।


कीमतों पर बनी कैबिनेट कमेटी की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर सोमवार को तीन घंटे की मैराथन बैठक के बाद ये फैसले लिए गए। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार के बीच स्टील की कीमतों और लौह अयस्क के दामों में बढ़ोतरी पर मतभेद थे, इन चीजों की आसमान छूती कीमतों ने भी महंगाई की आग को भड़काने में घी का काम किया है। एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में भी जल्द ही फैसला किया जाएगा।


इन निर्णयों के बारे में अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई, हालांकि यह 31 मार्च 2008 की रात के 12 बजे से ही प्रभावी हो गया है।इसी के साथ सोयाबीन और पाम आयल के वर्तमान टैरिफ वैल्यू के बारे अगली नोटिस में फैसला किया जाएगा। मक्खन और घी पर आयात शुल्क 40 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है। मक्के के टैरिफ रेट के निर्धारित 500,000 मीट्रिक टन के कोटे से आयात शुल्क खत्म कर दिया गया है, जो अब तक 15 प्रतिशत था।


प्रशासनिक कदमों के तहत सीसीपी ने यह भी निर्णय लिया है कि स्टाक की सीमा निर्धारित की जाए। तेल बीज और खाद्य तेलों पर से लाइसेंस की अनिवार्यता एक साल के लिए आस्थगित रखा जाए। 18 माह पहले दिए गए अधिकारों के मुताबिक राज्य सरकारें आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत स्टाक की सीमा निर्धारित करने में सक्षम हैं। चिदंबरम ने कहा, ‘यह अधिकार राज्यों को दे दिया गया है, लेकिन मात्र 5-6 राज्यों ने ही इसका प्रयोग किया है। इस अधिकार का प्रयोग राज्यों को करने की जरूरत है।


हम चाहते हैं कि राज्य सरकारें इस अधिकार का प्रयोग, हालात संभालने के लिए व्यापक पैमाने पर करें।’  सरकार ने यह भी फैसला किया है कि अरंडी नारियल और अन्य तेलों (तिल के तेल के अलावा) के निर्यात को अनुमति दी जानी चाहिए। बहरहाल नारियल तेल के निर्यात को केवल कोच्ची पोर्ट से अनुमति दी गई है। इसकी मात्रा के बारे में फैसला बाद में किया जाएगा।


चिदंबरम ने कहा कि ये फैसले किए गए हैं, जबकि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अन्य मुद्दों जैसे स्टील और लौह अयस्क के बारे में अभी विचार-विमर्श चल रहा है। इसके बारे में निर्णय लिए जाने में इसलिए देरी हो रही है, क्योंकि इस्पात मंत्री विदेश के दौरे पर हैं। सरकार आज स्टील और लौह अयस्क उत्पादक कंपनियों से भी मिलने जा रही है, जिससे उन्हें सरकार के विचारों से अवगत कराया जा सके, कि वे इनकी कीमतें न बढ़ाएं।


चिदंबरम ने परोक्ष रूप से चेतावनी भी दी, ‘इस तरह की सूचना मिल रही है कि स्टील उत्पादक कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही हैं। सरकार की नजर स्टील की कीमतों पर है और उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे इस पर ध्यान दें (कीमतें न बढ़ाएं)।’ सीसीपी की बैठक थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद हुई है।15 मार्च 2008 को समाप्त सप्ताह में यह बढ़तक 6.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है।


साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि सरकार और केंद्रीय बैंक मिलकर इससे निपटने की कोशिश करेंगे। यह विकास दर के  बलिदान पर भी की जा सकती है। बुधवार को इस मुद्दे पर प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता वाली अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह की भी बैठक हो रही है।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement