facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट; आज चढ़ेगा या गिरेगा बाजार?Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार

Vodafone Idea Q2 results: घाटा कम होकर ₹5,524 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 2.4% बढ़ा

Advertisement

वोडाफोन आइडिया ने बताया कि ग्राहक प्रति औसत राजस्व (ARPU) सालाना आधार पर 8.7% बढ़कर 180 रुपये पर पहुंच गया

Last Updated- November 10, 2025 | 7:19 PM IST
Vodafone idea

Vodafone Idea Q2 results: कर्ज के बोझ तले दबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q2FY26 में कंपनी का शुद्ध घाटा कम होकर 5,524 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 71,75.9 करोड़ रुपये था।

Vodafone Idea का रेवेन्यू 2.4% बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताय कि दूसरी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड ऑपरेशन से रेवेन्यू 2.4 फीसदी बढ़कर 11,195 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 10,932.2 करोड़ रुपये था।

Also Read: Haldiram’s की नजर इस अमेरिकी सैंडविच ब्रांड पर, Subway और Tim Hortons को टक्कर देने की तैयारी

टैरिफ बढ़ने से ARPU बढ़कर ₹180 पर पहुंचा

वोडाफोन आइडिया ने बताया कि ग्राहक प्रति औसत राजस्व (ARPU) सालाना आधार पर 8.7% बढ़कर 180 रुपये पर पहुंच गया, जो सितंबर 2024 तिमाही में 166 रुपये पर था। यह वृद्धि मुख्य रूप से ग्राहक अपग्रेड और टैरिफ में बढ़ोतरी के कारण हुई।

कंपनी का कुल ऋण रिपोर्ट की गई तिमाही के अंत तक 2,02,951 करोड़ रुपये पर बना हुआ था।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement