facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Toshiba को गोवा, आंध्र प्रदेश में मिला गैस इंसुलेटेड स्विचगियर का ऑर्डर

Last Updated- March 23, 2023 | 4:19 PM IST
Toshiba

तोशिबा समूह की कंपनी तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (टीटीडीआई) को गोवा और आंध्र प्रदेश में बिजली पारेषण और वितरण नेटवर्क को बेहतर बनाने को लेकर गैस इंसुलेटेड स्विचगियर के लिये ऑर्डर मिले हैं।

विद्युत सबस्टेशन में गैस इंसुलेटेड स्विचगियर (जीआईएस) का उपयोग बिजली प्रणाली के सुचारू क्रियान्वयन और पारेषण तथा वितरण नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिये किया जाता है। एयर इंसुलेटेड स्विचगियर की तुलना में, जीआईएस कम जगह में लगाया जा सकता है।

कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसे गोवा के जेल्डेम के नए 2X500एमवीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) सबस्टेशन के लिए 400केवी के 14 और 220केवी के नौ गैस इंसुलेटेड स्विचगियर (जीआईएस) के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा, 400केवी वोल्टेज स्तर पर पारेषण और वितरण नेटवर्क के विकास को लेकर आंध्र प्रदेश के अलामुरु तथा कोडामुरु में सौर और पवन नवीकरणीय परियोजना से संबद्ध सबस्टेशन के लिए नौ इकाई का ऑर्डर मिला है।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हिरोशी फुरुता ने बयान में कहा, ‘‘हम भारत में पारेषण और वितरण नेटवर्क को विकसित करने तथा हरित ऊर्जा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी की उन्नत तकनीक, विनिर्माण को लेकर अत्याधुनिक कारखाना, बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की क्षमता और अत्यधिक कुशल कार्यबल उच्च-गुणवत्ता वाले जीआईएस का विनिर्माण करते हैं। ये ‘मेड-इन-इंडिया’ है।’’

तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम्स के अनुसार हैदराबाद के पास कंपनी के अत्याधुनिक कारखाने में इन जीआईएस इकाइयों का विनिर्माण किया जाएगा। इसकी आपूर्ति इस वर्ष मई में शुरू होगी।

First Published - March 23, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट