facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

Vodafone Idea की ग्राहक संख्या में कम गिरावट सकारात्मक

Advertisement

विश्लेषक इसे आगामी हालात पर नजर रखने के लिहाज से प्रमुख रुझान के रूप में देख रहे हैं।

Last Updated- May 06, 2024 | 10:11 PM IST
vodafone idea

वोडाफोन आइडिया के लिए ग्राहकों की संख्या में नुकसान मार्च में घटकर 7 महीने के निचले स्तर पर रह गया। साथ ही कंपनी ने दो महीने तक शुद्ध नुकसान (ग्राहकों की संख्या में गिरावट के संदर्भ में) के बाद 11 लाख ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता जोड़े। विश्लेषक इसे आगामी हालात पर नजर रखने के लिहाज से प्रमुख रुझान के रूप में देख रहे हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों से पता चला है कि जहां वी पिछले ढाई साल से अधिक समय से ग्राहकों को खो रही है, वहीं मार्च में लगातार पांच महीनों के बाद यह नुकसान घटकर 10 लाख से नीचे आ गया।

वैश्विक निवेश बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा फर्म यूबीएस ने अपनी एक विश्लेषक रिपोर्ट में कहा है, ‘मार्च में जियो की सामान्य से कमजोर ग्राहक वृद्धि और वी के कम ग्राहक बाजार भागीदारी नुकसान भविष्य के हालात पर नजर बनाए रखने के लिए मुख्य रुझान हैं।’

जहां रिलायंस जियो ने भारतीय दूरसंचार बाजार में अपना दबदबा लगातार मजबूत बनाया है, वहीं उसकी ग्राहक वृद्धि की रफ्तार हाल के महीनों में कमजोर पड़ी है। दूरसंचार कंपनी ने मार्च में 21.4 लाख नए ग्राहक जोड़े। हालांकि यह कंपनी द्वारा फरवरी और जनवरी में शामिल किए गए 35.9 लाख तथा 41.7 लाख उपयोगकर्ताओं की तुलना में कम हैं।

इस बीच, जेफरीज का कहना है कि वी की ताजा कोष उगाही का भविष्य में उसकी ग्राहक वृद्धि पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि उसने इस पर जोर दिया कि वायरलेस ब्रॉडबैंड सेगमेंट में वी के 11 लाख ग्राहक जुड़ना सकारात्मक है, लेकिन इस मोर्चे पर कंपनी को ग्राहकों को अपने साथ बनाए रखने की जरूरत होगी।

धीरे धीरे सुधार संभव

हालांकि विश्लेषकों ने 18,000 करोड़ रुपये के सफल एफपीओ के बाद वी के संभावित कायाकल्प के बारे में ‘देखो और इंतजार करो’ का नजरिया बनाए रखा है, लेकिन कुछ ने वी के शेयर के लिए अपनी रेटिंग ‘सेल’ से बदलकर ‘होल्ड’ कर दी है।पिछले सप्ताह विश्लेषकों ने कहा था कि एफपीओ से दूरसंचार क्षेत्र में उत्साह पैदा हुआ है और ग्राहक खोने की रफ्तार थम सकती है।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement