facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Tata Realty ने DBS बैंक से लिया 1,280 करोड़ रुपये का लोन

ग्रीन बिल्डिंग स्टैंडर्ड, सोलर इंस्टॉलेशन और आधुनिक जल-रीसाइक्लिंग तकनीक से लैस 21 लाख sq ft का प्रोजेक्ट; भारत में बड़े पैमाने पर ग्रीन फाइनैंसिंग का नया बेंचमार्क

Last Updated- December 01, 2025 | 4:54 PM IST
Intellion Tower
फोटो: इंटेलियन टावर

टाटा रियल्टी ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (टाटा रियल्टी) और डीबीएस बैंक इंडिया ने 1,280 करोड़ रुपये के ग्रीन लोन के लिए हाथ मिलाया है। यह ऋण टाटा रियल्टी की विशेष उद्देश्य कंपनी के जरिये गुरुग्राम में इंटेलियन पार्क परियोजना विकसित करने के लिए लिया गया है। इंटेलियन पार्क ग्रेड-ए में 21 लाख वर्ग फुट का परिसर है। इसमें टाटा रियल्टी के इंटेलियन ब्रांड के तहत चार टावर हैं। कहा जा रहा है कि इस वित्तीय सहायता से इस परियोजना के पर्यावरण अनुकूल वाणिज्यिक रियल एस्टेट विकास में मदद मिलेगी।

टाटा रियल्टी के अनुसार इस इंटेलियन परिसर में हरित भवन के उच्च-प्रदर्शन मानक शामिल हैं। इनमें ऊर्जा का बेहतर इंतजाम करने वाली प्रणाली, रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन, मेम्ब्रेन बायोरिएक्टर तकनीक के जरिये पानी की आधुनिक रीसाइक्लिंग, बायोफिलिक डिजाइन एलिमेंट, पैदल के लिए अनुकल जगहों पर व्हीकल-फ्री पोडियम शामिल है। डीबीएस बैंक इंडिया के लार्ज कॉर्पोरेट बैंकिंग के प्रमुख शांतनु मित्रा ने कहा, ‘रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचे पर डीबीएस बैंक इंडिया का मुख्य जोर है। हमने देश भर में विकसित की जा रही पयावरण अनुकूल कई नई परियोजनाओं में मदद की है। ग्रीन लोन में अपनी वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता के साथ-साथ और इस क्षेत्र में स्थानीय बाजार के अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए डीबीएस को टाटा रियल्टी ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर की ग्रीन लोन सुविधा का भरोसेमंद साझेदार होने पर गर्व है।’

इसके अलावा टाटा रियल्टी का मौजूदा ऑफिस पोर्टफोलियो 94 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यह मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर), चेन्नई और गुरुग्राम में है। कंपनी ने बताया कि इस पोर्टफोलियो को फाइव-स्टार जीआरईएसबी (ग्लोबल रियल एस्टेट सस्टेनेबिलिटी बेंचमार्क) 2025 रेटिंग मिली है और सभी डेवलपमेंट को हरित प्रमाण-पत्र मिले हैं। टाटा रियल्टी ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मुख्य कार्य अधिकारी संजय दत्त ने कहा, ‘हम इस बड़े लेनदेन के संबंध में डीबीएस बैंक की मदद की प्रशंसा करते हैं, जो भारत में बड़े स्तर पर ग्रीन फाइनैंसिंग के लिए नया बेंचमार्क स्थापित करता है।’

First Published - November 28, 2025 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट