facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Tata AutoComp ने IAC स्वीडन का अधिग्रहण किया, यूरोप में विस्तार की योजना

Advertisement

Tata AutoComp की रणनीति में वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने और यूरोपीय ओईएम के साथ संबंध मजबूत करने के तहत यह अधिग्रहण हुआ है।

Last Updated- March 24, 2025 | 10:28 PM IST
TATA

भारत की वाहन कलपुर्जा कंपनी-टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स ने आज कहा कि वह वाहन उद्योग के लिए आंतरिक प्रणालियों और पुर्जों को बनाने वाली कंपनी इंटरनैशनल ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स ग्रुप स्वीडन एबी (आईएसी स्वीडन) का अधिग्रहण करेगी। उसने अधिग्रहण की राशि के बारे नहीं बताया है। आईएसी स्वीडन का साल 2024 का राजस्व करीब 80 करोड़ डॉलर (लगभग 6,841.6 करोड़ रुपये) था। इसे जून 2024 में दिवालिया घोषित किया गया था और तब से इसका प्रबंधन स्वीडन के न्यायालय से नियुक्त प्रशासक कर रहा है।

हालांकि इस सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी ने बताया है कि यह अधिग्रहण टाटा ऑटोकॉम्प की वैश्विक मौजूदगी का विस्तार करने और यूरोप के मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के साथ संबंधों को मजबूत करने की उसकी रणनीति का हिस्सा है। अधिग्रहण के लिए यूरोप के नियामक की मंजूरी की जरूरत होगी और जिसके दो से तीन महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

इस अधिग्रहण से स्वीडन और यूरोप के वाहन क्षेत्र में टाटा ऑटोकॉम्प की मौजूदगी बढ़ेगी। आईएसी स्वीडन के साथ टाटा ऑटोकॉम्प को प्रीमियम वाहन क्षेत्र में विनिर्माण क्षमताओं, प्रौद्योगिकी और ग्राहक रिलेशनशिप तक पहुंच मिल जाएगी। यह एकीकरण भारत के सबसे बड़े वाहन कलपुर्जा विनिर्माताओं में से एक के रूप में टाटा ऑटोकॉम्प की स्थिति मजबूत करेगा।

आईएसी स्वीडन के संचालन को शामिल करके टाटा ऑटोकॉम्प अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बाजारों के लिए उत्पादन क्षमता का विस्तार करने और नई उत्पाद लाइनें पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का इरादा क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप इंटीरियर डिजाइन समाधान पेश करने के लिए भारत, चीन और स्वीडन में अपने संयंत्रों का इस्तेमाल करने का है।

आईएसी स्वीडन को टाटा ऑटोकॉम्प ब्रांड के साथ जोड़ा जाएगा। कंपनी परिचालन बढ़ाने और अतिरिक्त कारोबारी अवसरों का पता लगाने की योजना बना रही है, खास तौर इसलिए कि भारत और अन्य बाजारों में लक्जरी वाहनों के इंटीरियर सोल्यूशन्स की मांग बढ़ रही है।

टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स के वाइस चेयरमैन अरविंद गोयल ने कहा, ‘यह अधिग्रहण वैश्विक बाजारों में विस्तार करने और यूरोपीय ओईएम के साथ हमारे संबंधों को मजबूत करने की हमारी दीर्घकालिक परिकल्पना के अनुरूप है।’ उन्होंने कहा ‘आईएसी स्वीडन के पास इंटीरियर समाधान देने की विरासत है और चूंकि विभिन्न तकनीकें सामने आ रही हैं, इसलिए शानदार इंटीरियर की मांग बढ़ रही है और इससे हमें बाजार की सेवा करने और वाहन उद्योग में प्रगति आगे बढ़ाने का मौका मिलता है।’

टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी मनोज कोल्हाटकर ने कहा, ‘यह अधिग्रहण टाटा ऑटोकॉम्प की वैश्विक मौजूदगी और प्रौद्यागिकी पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना में एक कदम है।’

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement