facebookmetapixel
RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

स्वतंत्र निदेशक के इस्तीफे के बाद सुजलॉन की सफाई, कहा- ‘कंपनी में कोई वित्तीय अनियमितता नहीं’

बीएसई को दी जानकारी के अनुसार, मार्क डेसेडेलेर ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

Last Updated- June 10, 2024 | 12:24 PM IST
Q3 Top gainers stocks
Representative Image

अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन एनर्जी ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्र निदेशक मार्क डेसेडेलेर के इस्तीफे के बाद संगठन में कोई वित्तीय अनियमितता या अनुपालन उल्लंघन नहीं हुआ है। बीएसई को दी जानकारी के अनुसार, मार्क डेसेडेलेर ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

आठ जून 2024 को दिए जाने वाले अपने इस्तीफे में कंपनी के भीतर कॉर्पोरेट प्रशासन के मुद्दों को उठाया। मार्क डेसेडेलेर ने अपने इस्तीफे में कहा, ‘‘ मैं पिछले 18 महीने में कंपनी द्वारा दर्ज किए गए परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हालांकि इसी अवधि में और हाल ही में, कई ऐसी स्थितियां आईं जहां कंपनी द्वारा लागू किए गए कॉर्पोरेट प्रशासन के मानक मेरी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। इनमें ऐसी स्थितियां भी शामिल हैं, जहां संचार में खुलेपन व पारदर्शिता का अभाव था जिनकी (मामलों की) जानकारी में चाहता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इनमें से कई स्थितियों पर चर्चा की, कुछ को निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ साझा किया गया और मैंने हाल ही में आपको इन स्थितियों को लेकर एक पत्र भेजा है। इस उम्मीद के साथ कि इस जानकारी का उपयोग सही तरीके से किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके मद्देनजर मैंने कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपने पद और सभी संबद्ध समिति सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया।’ सुजलॉन एनर्जी ने कहा, ‘‘ कंपनी स्पष्ट रूप से दोहराती है कि संगठन के भीतर कोई वित्तीय अनियमितता या अनुपालन उल्लंघन नहीं है। हम पिछले वर्षों में कंपनी के लिए डेसेडेलेर के योगदान की सराहना करते हैं और आभारी हैं कि उन्होंने पिछले 18 महीनों में कंपनी के परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया था।’’

कंपनी ने कहा कि वह सभी नियामक मानदंडों का पालन करने तथा सक्रिय प्रकटीकरण तथा अनुपालन बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देती है। कंपनी प्रक्रियागत संवर्द्धन पर डेसेडेलेर के सुझावों को रचनात्मक रूप से लेती है और बेहतर परिचालन प्रदर्शन की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखेगी।’’

First Published - June 10, 2024 | 12:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट