facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताब

नॉर्टन ब्रांड में दिख रही अपार संभावनाएं: टीवीएस के नए MD सुदर्शन वेणु

Advertisement

नॉर्टन को नई रफ्तार देने को तैयार टीवीएस, सुदर्शन वेणु ने दिखाई बड़ी उम्मीदें

Last Updated- October 25, 2025 | 8:43 AM IST
Sudarshan Venu, chairman and managing director of TVS Motor
Sudarshan Venu, chairman and managing director of TVS Motor

अगस्त में सुदर्शन वेणु ने टीवीएस मोटर के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया के साथ अपनी पहली बातचीत में वेणु ने शाइन जेकब के साथ कंपनी की आगे की राह, 127 साल पुराने वैश्विक प्रीमियम ब्रांड नॉर्टन मोटरसाइकल्स के सफर, भारत में इसकी पेशकश और इलेक्ट्रिक वाहन योजनाओं पर बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:

वर्ष 2020 में नॉर्टन का अधिग्रहण किए हुए आपको पांच साल हो गए हैं। क्या आप इसकी कायाकल्प रणनीति और वैश्विक मार्केटिंग संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बता सकते हैं?

हमने नॉर्टन इसलिए खरीदा क्योंकि हमारा मानना है कि इस ब्रांड में अपार संभावनाएं हैं। यह डिजाइन, गतिशीलता और स्पष्टता जैसे कुछ बुनियादी मूल्यों का भी प्रतीक है। इसी के साथ हमारी क्षमता और आधुनिक तरीके से बनाए गए आकर्षक उत्पादों के साथ, हम दुनिया की सबसे मनचाही मोटरसाइकल बना सकते हैं। नॉर्टन का यही विजन है। हमने टीवीएस मोटर की इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षमताओं द्वारा समर्थित एक विश्व स्तरीय टीम बनाई है।

आप कितने उत्पादों की योजना बना रहे हैं?

हमने छह उत्पादों की योजना बनाई है, जिनमें से चार आप मिलान में ईआईसीएमए (इंटरनैशनल साइक्लो और मोटोसाइक्लो) में देखेंगे और दो वर्ष 2026 में। इनमें से एक चार-सिलिंडर, अत्याधुनिक उत्पाद होगा जिसकी क्षमता 130 एनएम (न्यूटन मीटर) होगी, जिसे मैंक्स, मैंक्स आर कहा जाएगा। ये ऐतिहासिक नॉर्टन ब्रांड हैं जो रोड रेसिंग के लिए जाने जाते थे।  दूसरी बाइक है रग्ड बाइक एटलस, जो पहले से एक प्रीमियम बाइक भी है। हम एटलस को दो सिलिंडर वाली एक आधुनिक, लग्जरी और अत्याधुनिक ऑल-राउंड बाइक के रूप में बना रहे हैं। एटलस को पूरी तरह से आधुनिक तरीके से नया रूप दिया जाएगा।

क्या आप इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी विचार करेंगे? आपने स्विस इलेक्ट्रिक कंपनी ईजीओ मूवमेंट का भी अधिग्रहण किया था?

हमने एक ईवी का प्रदर्शन किया है। यह क्षेत्र अभी भी मुख्यतः इंटरनल कम्बश्चन इंजन (आईसीई) यानी पारंपरिक पेट्रेल-डीजल इंजनों पर आधारित है। भविष्य में, हम निश्चित रूप से ईवी पर विचार करेंगे। ईजीओ एक इलेक्ट्रिक साइकिल व्यवसाय है और नॉर्टन की ईवी योजनाओं से इसका कोई संबंध नहीं होगा।

भारत में टीवीएस मोटर के शोध एवं विकास केंद्र और विनिर्माण संयंत्र की क्या भूमिका होगी?

हम नॉर्टन के समर्पित ब्रिटिश संयंत्र में चार-सिलिंडर इंजन का निर्माण कर रहे हैं। हम भारत में दो-सिलिंडर वाले अन्य मॉडल भी बनाएंगे। हम टीवीएस की इंजीनियरिंग और विनिर्माण में वैश्विक क्षमताओं का लाभ उठाएंगे। साथ ही, इटली और ब्रिटेन स्थित केंद्रों और संयंत्र के माध्यम से हम नॉर्टन की अनूठी क्षमताओं का निर्माण करेंगे।

क्या हम कह सकते हैं कि एटलस भारत में बनेगा? आपके वाहन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कब उपलब्ध होंगे?

एटलस भारत में बनेगा। यह एक वैश्विक ब्रांड होगा, जिसके वाहन वैश्विक होंगे और आपूर्ति श्रृंखला भी वैश्विक होगी। कुछ कलपुर्जे कहीं अन्य से आ सकते हैं, और कुछ उत्पाद कहीं और से। हमारा ध्यान एक वैश्विक ब्रांड और उत्पाद के लिए वैश्विक आकर्षण पर है। आज, सभी वैश्विक ब्रांड भारत में बनते हैं। हमारे उत्पाद अप्रैल 2026 के बाद भारतीय और वैश्विक ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। यूरोपीय बाजारों, ब्रिटेन, भारत और बाद में 2026 में, ये अमेरिका में भी उपलब्ध होंगे। हम शुरुआत करेंगे मैंक्स से और उसके तुरंत बाद एटलस आएगा।

Advertisement
First Published - October 25, 2025 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement