facebookmetapixel
SBI YONO के यूजर्स पर मंडरा रहा ठगी का खतरा, सरकार ने दी चेतावनीBudget 2026: बजट से पहले एक्सपर्ट्स को NPS और पेंशन सिस्टम में सुधार को लेकर सरकार से बड़ी उम्मीदेंBudget 2026: AMFI ने रखीं 27 मांगें; टैक्स में राहत और डेट फंड के लिए ‘इंडेक्सेशन’ लाभ बहाल करने की मांग कीBudget 2026: टैक्स में कोई बड़ी कटौती नहीं होगी, पर सैलरीड क्लास को कुछ राहत मिलने की संभावनाBudget 2026: म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को टैक्स राहत की उम्मीद, रिटेल निवेश और SIP बढ़ाने पर नजरIndigo ने DGCA को दिया भरोसा: 10 फरवरी के बाद कोई फ्लाइट कैंसिल नहीं होगी, पायलटों की कमी हुई दूरJio BlackRock AMC का इन्वेस्टर बेस 10 लाख तक: 18% नए निवेशक शामिल, 2026 का रोडमैप जारीBudget 2026: MSME सेक्टर और छोटे कारोबारी इस साल के बजट से क्या उम्मीदें लगाए बैठे हैं?PhonePe IPO को मिली SEBI की मंजूरी, कंपनी जल्द दाखिल करेगी अपडेटेड DRHPBudget 2026: क्या इस साल के बजट में निर्मला सीतारमण ओल्ड टैक्स रिजीम को खत्म कर देगी?

फंडिंग का दौर बढ़ाने में स्टार्टअप कंपनियों को लग रहा ज्यादा वक्त

फिनटेक क्षेत्र के औसत समय में गिरावट दर्ज की गई जो साल 2019 के 54 महीने की तुलना में साल 2024 में घटकर 51 महीने रह गया।

Last Updated- July 10, 2024 | 10:54 PM IST
Startup

स्टार्टअप कंपनियों (Startup Companies) को साल 2024 में (जून के अंत तक) शुरुआत से लेकर सीरीज ए के चरण तक पहुंचने में औसतन 93 महीने लगे, जो साल 2014 के बाद सबसे लंबी अवधि है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने स्टार्टअप पर नजर रखने वाले ट्रैक्सन के आंकड़ों का विश्लेषण किया है।

स्टार्टअप के मामले में आम तौर पर सीरीज ए चरण संस्थागत फंडिंग के पहले दौर को इंगित करता है। साल 2023 में यह संख्या 80 महीने और उससे एक साल पहले 72 महीने थी। वैश्विक महामारी से पहले यह औसत 65 महीने था।

शुरुआत में स्टार्टअप कंपनियां सीरीज ए चरण में संस्थागत फंडिंग हासिल करने से पहले दोस्तों और परिवार या ऐंजल निवेशकों की फंडिंग पर निर्भर करती हैं। सीरीज ए के बाद स्टार्टअप सीरीज बी, सी और इसी तरह आगे बढ़ती हैं।

साल 2023 में सबसे ज्यादा फंडिंग हासिल करने वाले 10 क्षेत्रों के विश्लेषण से पता चलता है कि उनमें से नौ ने साल 2019 की तुलना में सीरीज ए तक पहुंचने में लगने वाले समय में इजाफे का अनुभव किया।

साल 2024 में खाद्य और कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों को सबसे ज्यादा समय लगा यानी औसतन 95 महीने। फिनटेक क्षेत्र के औसत समय में गिरावट दर्ज की गई जो साल 2019 के 54 महीने की तुलना में साल 2024 में घटकर 51 महीने रह गया।

उपभोक्ता और खुदरा क्षेत्र की स्टार्टअप के मामले में अपनी पहली संस्थागत फंडिंग हासिल करने में लगने वाले औसत समय में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ। इनमें से हरेक में साल 2019 के मुकाबले 34 महीने का इजाफा देखा गया।

सीरीज ए की फंडिंग हासिल करने के लिए उपभोक्ता क्षेत्र की स्टार्टअप अब 83 महीने का समय लेती हैं जबकि साल 2019 में यह अवधि 49 महीने थी। खुदरा क्षेत्र के उद्यमों के मामले में यह समय साल 2019 के 58 महीने से बढ़कर 92 महीने हो गया।

सीरीज ए फंडिंग के दौर का आकार जून 2024 तक घटकर 69 लाख डॉलर रह गया, जो साल 2023 में औसतन 72 लाख डॉलर था। हालांकि यह साल 2022 और 2021 के स्तर से घट गया, लेकिन यह राशि वैश्विक महामारी (57 लाख डॉलर) की तुलना में अधिक बनी रही।

First Published - July 10, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट