facebookmetapixel
PSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहींREITs को मिली बैंक ऋण की मंजूरी: फंड जुटाना होगा आसान, कमर्शियल संपत्तियों का होगा विस्तारRBI का बड़ा फैसला: अब REITs को भी मिलेगा बैंक लोन, रियल एस्टेट सेक्टर की खुलेगी किस्मतOnline Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?

Reliance-Demerger: ईशा अंबानी, राजीव महर्षि रिलायंस की फाइनैंशियल सर्विस कंपनी में डायरेक्टर नियुक्त

नई कंपनी के निदेशक मंडल की सात जुलाई को हुई बैठक में नए निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई

Last Updated- July 08, 2023 | 6:59 PM IST
Isha Ambani, Rajiv Mehrishi appointed as directors on RIL's financial arm

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) राजीव महर्षि को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से अलग की गई फाइनैंस सर्विस कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।

रिलायंस ने अपने फाइनैंशियल सर्विसेज के उपक्रम को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (RSIL) में विभाजित करने और इसका नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के रूप में सूचीबद्ध करने का पहले ही ऐलान किया था।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि जहां कंपनी को अलग करने की प्रभावी तारीख एक जुलाई तय की गई है, वहीं नई कंपनी के शेयर आवंटित करने के लिए 20 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है। नई कंपनी के निदेशक मंडल की सात जुलाई को हुई बैठक में नए निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

ईशा मुकेश अंबानी को गैर-कार्यकारी निदेशक (non-executive director) नियुक्त किया गया है। रिलायंस के कार्यकारी अधिकारी (executive) अंशुमन ठाकुर भी गैर-कार्यकारी निदेशक बनाए गए हैं।

कंपनी ने बताया कि गृह सचिव और CAG रह चुके पूर्व नौकरशाह राजीव महर्षि को RSIL में पांच साल के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी सुनील मेहता और PwC के साथ काम कर चुके चार्टर्ड अकाउंटेंट बिमल मनु तन्ना को भी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

बैंकर हितेश कुमार सेठिया को तीन साल के लिए RSIL का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्याधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। यह कंपनी उपभोक्ताओं और कारोबारियों को संपत्ति के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर ऋण देगी। बाद में यह बीमा, भुगतान, डिजिटल ब्रोकिंग और परिसंपत्ति प्रबंधन सेवाएं भी देगी।

रिलायंस के प्रत्येक शेयरधारक को मूल कंपनी के एक शेयर पर नई फर्म का एक शेयर मिलेगा।

First Published - July 8, 2023 | 6:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट