facebookmetapixel
Advertisement
SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्स

किसी को करनी है शादी तो किसी को… NoBroker की रिपोर्ट ने बताया- 65% भारतीय 2024 में खरीदना चाह रहे घर

Advertisement

NoBroker Annual Report 2023 से यह भी पता चला है कि सर्वे में शामिल 56 फीसदी मकान मालिकों ने अपनी प्रॉपर्टी के किराए को बढ़ा दिया है।

Last Updated- December 11, 2023 | 3:37 PM IST
Home price

भारत में रेंट और मासिक किश्त यानी EMI के बीच अंतर काफी कम होता जा रहा है। ऐसे में रियल एस्टेट वेबसाइट नोब्रोकर (NoBroker) ने एक डेटा रिलीज कर सबको चौंका दिया। नोब्रोकर ने सोमवार को एक सालाना रिपोर्ट रिलीज की जिसमें बताया गया है कि 65 फीसदी भारतीय अब 2024 में घर खरीदना चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि लोग इसलिए भी अपना घर खरीदना चाहते हैं क्योंकि उन्हें फिजिकल एसेट जैसे जमीन-जायदाद, गहने या नकद पैसे रखना किफायती और ज्यादा सिक्योर्ड नजर आता है।

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 32,000 लोगों का सर्वे कराया गया, जिसमें से ज्यादातर लोगों का जवाब यही था कि वे इसलिए घर खरीदना चाहते हैं क्योंकि कहीं भी बाहर रहने पर घर का किराया यानी रेंट ज्यादा चुकाना पड़ रहा है। सर्वे में शामिल 41 फीसदी लोगों का कहना था कि वे किसी प्रॉपर्टी को रेंट पर लेने के बजाय घर खरीदना ज्यादा बेहतर समझते हैं।

किस शहर में कितना बढ़ा किराया?

रिपोर्ट के डेटा से पता चलता है कि किराये के मामले में बेंगलूरु सबसे आगे है। यहां किराये में 24 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। इसके बाद चेन्नई में 18 फीसदी और हैदराबाद में 16 फीसदी की वृद्धि हुई। दिल्ली NCR में किराया 15 फीसदी और मुंबई में 14 फीसदी तक बढ़ गया है।

घर क्यों खरीदना चाह रहे लोग?

अब ऐसे में लोगों के सामने जो दूसरा सबसे अहम विकल्प है वह है घर खरीदना। सर्वे में शामिल 27 फीसदी भारतीयों ने कहा कि वे सिर्फ इसलिए घर खरीदना चाहते हैं क्योंकि वे ऐसा कर सकते हैं। अन्य 23 फीसदी ने कहा कि वे फिजिकल एसेट (यहां जमीन) के मालिक होना चाहते हैं ताकि उनके लिए एक सिक्योरिटी तय हो सके। 9 फीसदी ने कहा कि वे घर खरीदना चाहते हैं क्योंकि उनकी शादी होने वाली है।

रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि सर्वे में शामिल 56 फीसदी मकान मालिकों ने अपनी प्रॉपर्टी के किराए को बढ़ा दिया है। इनमें से सबसे ज्यादा 35 फीसदी ने किराया 10-20 फीसदी तक बढ़ाया है। 33 फीसदी ने किराया 20-30 फीसदी और 28 फीसदी ने 10 फीसदी से कम किराया बढ़ाया है। बाकी 4 फीसदी ने किराया 30 फीसदी और उससे ज्यादा बढ़ा दिया है।

इसके अलावा, आज घर किराए पर देना आसान हो गया है और 86 फीसदी मकान मालिक निवेश के अवसर के रूप में दूसरी प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं।

रियल एस्टेट, स्टॉक मार्केट या Bitcoin?

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भारत में निवेश के लिए रियल एस्टेट सबसे पसंदीदा विकल्प बना हुआ है। 2022 में 71 फीसदी के मुकाबले, 2023 के अंत में 74 फीसदी भारतीयों का मानना है कि रियल एस्टेट किसी भी अन्य प्रकार के निवेश से बेहतर है।

13 फीसदी ने कहा कि उनका मानना है कि सोना सबसे अच्छा विकल्प है, और 12 फीसदी ने स्टॉक और सिस्टमेटिक निवेश योजनाओं (SIPs) में अपना भरोसा जताया। अन्य 1 फीसदी भारतीय किसी भी अन्य इन्वेस्टमेंट के मुकाबले बिटकॉइन (Bitcoin) को तरजीह देते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘इसने (रियल एस्टेट) पिछले कुछ दशकों में लगातार विकास का ट्रैक रिकॉर्ड प्रदर्शित किया है और बार-बार, सबसे अच्छा निवेश विकल्प साबित हुआ है। यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प है जो समय के साथ अच्छा रिटर्न देता रहता है और साथ ही टैक्स में भी बचत हो जाती है।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement