facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Senior citizen living market: सीनियर लिविंग हाउसिंग सेक्टर में अगले 6 साल में होगा 300 फीसदी का इजाफा

Senior citizen living market: वर्ष 2030 तक इसके बढ़कर 64,500 करोड़ रुपये होने का अनुमान

Last Updated- November 14, 2024 | 5:59 PM IST
EPFO Withdrawal Rules

Senior citizen living market: देश में सीनियर सिटीजन (60 से अधिक उम्र के नागरिक) संख्या 2050 तक बढ़कर दोगुनी हो सकती है। जिससे सीनियर लिविंग हाउसिंग सेक्टर भी तेजी से बढ़ने की संभावना है। मार्केट में सीनियर लिविंग स्टॉक की हिस्सेदारी भी बढ़ने का अनुमान है।

एसोसिएशन ऑफ सीनियर लिविंग इंडिया (ASLI) और संपत्ति सलाहकार फर्म जेएलएल इंडिया द्वारा आज जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में इस समय सीनियर सिटीजन की संख्या करीब 15.67 करोड़ है और 2050 तक यह संख्या बढ़कर दोगुनी से अधिक यानी 34.60 करोड़ होने का अनुमान है। सीनियर सिटीजन की संख्या बढ़ने से इनके मकानों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।

ASLI और जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में सीनियर सिटीजन के रहने के लिए मकानों की मांग 15.7 लाख है। वर्ष 2030 तक इसके बढ़कर 22.7 लाख होने का अनुमान है। वर्तमान में सीनियर सिटीजन के लिए हाउसिंग स्टॉक 20,400 है, जो 2030 तक बढ़कर 56,600 हो सकता है। एक दशक पहले यह महज करीब 7,100 था।

रिपोर्ट के अनुसार सीनियर सिटीजन के लिए हाउसिंग मार्केट 2030 तक 300 फीसदी बढ़कर 7.7 अरब डॉलर यानी 64,500 करोड़ रुपये हो सकता है।

Also read: 1 साल में मिल सकता है 61% तक रिटर्न, नतीजों के बाद इन 5 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह

ASLI के चेयरमैन रजित मेहता ने कहा कि भारत में 2050 तक सीनियर सिटीजन की आबादी 30 करोड़ पार होने से सीनियर सिटीजन केयर सॉल्यूशंस की मांग भी तेजी से बढ़ने वाली है। वर्तमान में भारत के केवल 5 फीसदी सीनियर ही ही संस्थागत देखभाल तक पहुंच है और आधे से अधिक लोग सामाजिक सुरक्षा के बिना रहते हैं। ऐसे में इनके लिए ऐसे मकानों की मांग बढ़ सकती है, जो स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हों।

जेएलएल इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ सामंतक दास ने कहा कि सीनियर सिटीजन की हाउसिंग मार्केट में पैठ महज 1.3 फीसदी है। यह आंकड़ा 2030 तक बढ़कर 2.5 फीसदी हो सकता है। सीनियर सिटीजन के लिए मकानों की संख्या वर्तमान 15.7 लाख से बढ़कर करीब 23 लाख हो सकती है।

First Published - November 14, 2024 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट