facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

Real Estate Boom: भारत में प्रॉपर्टी मार्केट उफान पर, 2024 में हुई रिकॉर्ड तोड़ जमीन खरीद, जानिए डिटेल्स

Advertisement

बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और पुणे जैसे टियर I शहरों में इसने अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी।

Last Updated- March 15, 2025 | 7:23 PM IST
real estate
प्रतीकात्मक तस्वीर

रियल एस्टेट डेवलपर्स ने 2022-24 के दौरान 5,885 एकड़ जमीन 90,000 करोड़ रुपये में खरीदी ताकि आवास और कमर्शियल संपत्तियों की मजबूत मांग के बीच प्रोजेक्ट बनाए जा सकें। यह जानकारी जेएलएल इंडिया ने दी। इस डेटा के मुताबिक, रियल एस्टेट डेवलपर्स ने 2022 में 1,603 एकड़ जमीन 18,112 करोड़ रुपये में, 2023 में 1,947 एकड़ जमीन 32,203 करोड़ रुपये में खरीदी। 2024 के दौरान, डेवलपर्स द्वारा जमीन खरीद 2,335 एकड़ तक पहुंच गई, जिसकी कीमत 39,742 करोड़ रुपये थी। 2022-24 के दौरान, रियल एस्टेट डेवलपर्स ने 5,885 एकड़ जमीन 90,057 करोड़ रुपये में खरीदी।

हालांकि, जेएलएल इंडिया ने बताया कि इस डेटा में केवल रियल एस्टेट डेवलपर्स द्वारा सीधे खरीद को किया गया है। डेवलपर्स और जमीन मालिकों के बीच हुए जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDAs) को विश्लेषण में शामिल नहीं किया गया है।

टियर I शहरों का जलवा कायम

बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और पुणे जैसे टियर I शहरों में कंपनी ने अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी और जमीन खरीद का 72 प्रतिशत हिस्सा इनका रहा। टियर II और III शहरों ने 28 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया, जो 662 एकड़ जमीन के बराबर है।

जेएलएल ने कहा, “यह ट्रेंड इन उभरते बाजारों में छिपी संभावनाओं को पहचानने की बढ़ती समझ को दिखाता है।” खास बात यह है कि नागपुर, वाराणसी, इंदौर, वृंदावन और लुधियाना जैसे शहर इस जमीन खरीद की होड़ में अप्रत्याशित हॉटस्पॉट के रूप में उभरे।

जेएलएल इंडिया ने कहा, “2024 भारत के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक साल रहा, जिसमें जमीन खरीद में तेजी देखी गई। देश भर के डेवलपर्स ने विस्तार की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की और 23 प्रमुख शहरों में 134 अलग-अलग सौदों के जरिए 2,335 एकड़ जमीन हासिल की।”

इस रिपोर्ट में कहा गया कि 2024 में 2,335 एकड़ जमीन की खरीद से 194 मिलियन (1,940 लाख) वर्ग फीट रियल एस्टेट का डेवलपमेंट पोटेंशियल पैदा होगा। इसकी कुल कीमत जिसकी कीमत 39,742 करोड़ रुपये थी। जेएलएल इंडिया ने कहा कि 2024 में खरीदी गई 81 प्रतिशत जमीन का इस्तेमाल रिहायशी प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए होगा।

Advertisement
First Published - March 15, 2025 | 7:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement