facebookmetapixel
BFSI Summit 2025: भारत बन रहा ग्लोबल बैंकों का पसंदीदा बाजार, लुभा रहे नियामकीय सुधारBFSI Summit 2025: बैंक इश्यू मजबूत लेकिन सप्लाई सीमित रहने की संभावनाAdani Stock: 20% रिटर्न दे सकता हैं एनर्जी शेयर, ब्रोकरेज की सलाह- खरीद लें; स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन से बढ़ेगा मुनाफा‘लॉयल्टी’ बन रही भारत के डिजिटल पेमेंट की नई करेंसी, हर 5 में से 1 लेनदेन का जरिया बनीFY26 में 6.8% से ज्यादा रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: BFSI समिट में बोले सीईए अनंत नागेश्वरनवैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की रफ्तार 6.8% पर नहीं रुकेगी: RBI डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ताCoal India Q2FY26 Result: मुनाफा 32% घटकर ₹4,263 करोड़ रह गया, ₹10.25 के डिविडेंड का किया ऐलानLenskart IPO: चीन के सस्ते माल को चुनौती देने वाली भारतीय कंपनीAdani Group: 14% तक उछले अदाणी ग्रुप के शेयर! क्या फिर लौट आया वो सुनहरा दौर?Suzlon: मैनेजमेंट में बदलाव से शेयर का मूड सुधरा, 4% से ज्यादा उछला; 15 दिसंबर को नए CFO संभालेंगे कमान

इंडियन हाउसिंग मार्केट में संस्थागत निवेश 5 साल के हाई पर, 6.5 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के आवास बाजार में 2024 में संस्थागत निवेश सालाना आधार पर 46 प्रतिशत बढ़कर 1.15 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है।

Last Updated- January 06, 2025 | 4:12 PM IST

भारत के आवास बाजार में 2024 में संस्थागत निवेश सालाना आधार पर 46 प्रतिशत बढ़कर 1.15 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। निवेशक आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। कोलियर्स इंडिया ने यह जानकारी दी। आवास क्षेत्र में संस्थागत निवेश 2023 में 78.89 करोड़ डॉलर था।

रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने बताया कि भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश 2023 के 5.4 अरब डॉलर से 22 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 6.5 अरब डॉलर हो गया। औद्योगिक तथा गोदाम खंड में 2024 में 2.5 अरब डॉलर का अधिकतम निवेश हुआ, जबकि 2023 कैलेंडर वर्ष के दौरान इस खंड में 87.76 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ था।

कोलियर्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बादल याग्निक ने कहा, ‘‘2024 में रिकॉर्ड 6.5 अरब डॉलर के निवेश के साथ भारतीय रियल एस्टेट निवेश 2020 के बाद से सबसे अधिक रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कुल विदेशी निवेश में से एशिया प्रशांत के निवेशकों की हिस्सेदारी करीब एक-तिहाई रही।’’

Also read: दिसंबर में भारत के सर्विस सेक्टर का PMI 59.3 पर पहुंचा, इसके साथ ही शानदार तरीके के साथ बीता 2024

रियल एस्टेट पर केंद्रित वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) गोल्डन ग्रोथ फंड (जीजीएफ) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अंकुर जालान ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में भारतीय रियल एस्टेट में मजबूत मांग देखी गई है, जिसने घरेलू तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों दोनों को आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के नीतिगत हस्तक्षेप से भारत वैश्विक निवेश का केंद्र बन रहा है, जिससे रियल एस्टेट की मांग में और तेजी आने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।’’

First Published - January 6, 2025 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट