facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

भारत ब्रांडेड रेजिडेंस मार्केट में विश्व स्तर पर उभरता प्रमुख खिलाड़ी, छठे नंबर पर पहुंचा

Advertisement

भारत की यह स्थिति अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में इस खंड में इसकी बढ़ती भूमिका को दर्शाती है

Last Updated- October 14, 2025 | 10:48 PM IST
Luxury Housing Sales

भारत वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांडेड रेजिडेंस यानी आलीशान घरों के बाजारों में से एक के रूप में उभर रहा है। नाइट फ्रैंक की मंगलवार को जारी ‘द रेजिडेंस रिपोर्ट’ के अनुसार यह चालू परियोजनाओं के मामले में छठे स्थान पर है और आधुनिक सुख-सुविधाओं वाले आवास की वैश्विक आपूर्ति में 4 प्रतिशत का योगदान करता है। सर्वेक्षण में शामिल 83 देशों में प्रस्तावित ब्रांडेड रेजिडेंस प्रोजेक्ट्स के मामले में भी भारत विश्व स्तर पर दसवें स्थान पर है, जो भविष्य की आपूर्ति का 2 प्रतिशत है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारत की यह स्थिति अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में इस खंड में इसकी बढ़ती भूमिका को दर्शाती है, जो अभी शुरुआती चरण में है। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि देश की बढ़ती समृद्धि भविष्य में रेजिडेंस बाजार में मांग को बढ़ावा दे रहा है।’

पिछले साल देश में लगभग 85,698 व्यक्ति थे, जिनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ डॉलर से अ​धिक आंकी गई। ब्रांडेड रेजिडेंस परिदृश्य मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलूरु और पुणे जैसे क्षेत्र अग्रणी बने हुए हैं जबकि गोवा और उत्तराखंड प्रमुख लाइफस्टाइल और वैकल्पिक घर के रूप में उभर रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement