facebookmetapixel
Gold-Silver Outlook: सोना और चांदी ने 2025 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2026 में आ सकती है और उछालYear Ender: 2025 में आईपीओ और SME फंडिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, 103 कंपनियों ने जुटाए ₹1.75 लाख करोड़; QIP रहा नरम2025 में डेट म्युचुअल फंड्स की चुनिंदा कैटेगरी की मजबूत कमाई, मीडियम ड्यूरेशन फंड्स रहे सबसे आगेYear Ender 2025: सोने-चांदी में चमक मगर शेयर बाजार ने किया निराश, अब निवेशकों की नजर 2026 पर2025 में भारत आए कम विदेशी पर्यटक, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया वीजा-मुक्त नीतियों से आगे निकलेकहीं 2026 में अल-नीनो बिगाड़ न दे मॉनसून का मिजाज? खेती और आर्थिक वृद्धि पर असर की आशंकानए साल की पूर्व संध्या पर डिलिवरी कंपनियों ने बढ़ाए इंसेंटिव, गिग वर्कर्स की हड़ताल से बढ़ी हलचलबिज़नेस स्टैंडर्ड सीईओ सर्वेक्षण: कॉरपोरेट जगत को नए साल में दमदार वृद्धि की उम्मीद, भू-राजनीतिक जोखिम की चिंताआरबीआई की चेतावनी: वैश्विक बाजारों के झटकों से अल्पकालिक जोखिम, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूतसरकार ने वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत दी, ₹87,695 करोड़ के AGR बकाये पर रोक

फिलिप्स का कारोबार मुंबई से गुड़गांव में

Last Updated- December 06, 2022 | 1:05 AM IST

फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया मुंबई के अपने कारोबार को गुड़गांव स्थानांतरित कर रही है। कामकाज में दक्षता लाने की कंपनी की रणनीति के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।


मुख्य कार्यकारी, मुख्य वित्तीय अधिकारी, मानव संसाधन प्रमुख समेत कंपनी के अन्य कई महत्वपूर्ण अधिकारियों को गुड़गांव के कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी के सभी महत्वपूर्ण फैसले अब गुड़गांव से ही होंगे।


फिलिप्स इलेक्ट्रोनिक्स इंडिया के उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) विनीत कौल ने कहा, ‘यह कदम कंपनी की संचालन क्षमता बढ़ाने के प्रयासों के तहत उठाया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इससे हमारे कामकाज को नई रफ्तार मिलेगी। इस कदम से कम ट्रेवल खर्च पर संसाधनों का उचित उपयोग करने में मदद मिलेगी।’


मुंबई कार्यालय का इस्तेमाल पश्चिमी क्षेत्रीय बिक्री कार्यालय द्वारा किया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि फिलिप्स डिजाइन सेंटर पुणे से अपना कामकाज जारी रखेगा। हाल ही में मर्क इलेक्ट्रोनिक्स के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) विवेक शर्मा भारतीय उप-महाद्वीप के लिए हॉलैंड की इस कंपनी में विपणन निदेशक के तौर पर शामिल हुए हैं।


फिलिप्स इंडिया 2011 तक अपना कारोबार 5,000 करोड़ रुपये करना चाहती है। कंपनी कई अधिग्रहण भी चाहती है। उसे 60-70 प्रतिशत राजस्व ऑर्गनिक वृद्धि से हासिल होने की उम्मीद है।

First Published - May 2, 2008 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट