facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

Schedule M Compliance: शेड्यूल M के अनुपालन में जुटीं फार्मा कंपनियां

Advertisement

फार्मा लॉबी ने मांगा दो साल का विस्तार; MSME को कार्यान्वयन के लिए संसाधन जुटाने का अवसर

Last Updated- January 13, 2025 | 11:05 PM IST
Indian Pharma’s New Growth Formula: Specialty Drugs Drive Profits from India to Africa

छोटे और मझोले आकार वाली दवा कंपनियां संशोधित अनुसूची एम के प्रावधानों का अनुपालन करने की तैयारी में जुटी हुई हैं। उन्हें 31 दिसंबर तक की समय सीमा मिली है। इसके भीतर इकाइयों को उन्नत करना और विनिर्माण की अच्छी कार्य प्रणाली को बनाए रखना होगा। हालांकि फार्मा लॉबी समूहों ने तय सीमा के भीतर काम पूरा करने को लेकर संदेह जताया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 4 जनवरी को मसौदा अधिसूचना जारी की थी। इसमें औषधि और कॉस्मेटिक्स अधिनियम की संशोधित अनुसूची एम के अनुसार इकाइयों को उन्नत करने के लिए छोटी और मझोले आकार वाली (250 करोड़ रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाली) कंपनियों को एक साल के विस्तार का प्रस्ताव किया गया है। लॉबी समूह दो साल के विस्तार की मांग कर रहा था। लेकिन कई ने कार्यान्वयन पूरा करने के लिए इस अवसर के इस्तेमाल का फैसला किया है।

भारतीय औषधि विनिर्माता संघ (आईडीएमए) के वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि संगठन ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की मदद से विभिन्न सदस्यों के लिए 20 से ज्यादा प्रशिक्षण कार्यक्रम किए हैं। फेडरेशन ऑफ फार्मा आंत्रप्रेन्योर्स (एफओपीई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश के जैन ने कहा कि इस कदम से सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की चुनौतियों की बात मानी गई है।

इससे उन्हें संसाधनों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘हमने अपने सदस्यों से बिना किसी और विस्तार की उम्मीद किए एक साल के इस विस्तार का लाभ उठाते हुए बड़े पैमाने पर कार्यान्वयन पूरा करने को कहा है।’ हितधारकों की टिप्पणियां जमा करने की सात दिन की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई। अब इस सप्ताह मसौदा अधिसूचना को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि फार्मा समूह अब भी स्वास्थ्य मंत्रालय से दो साल के विस्तार की मांग करेंगे।

जैन ने कहा, ‘हम दिसंबर 2026 तक दो साल के विस्तार के लिए सरकार को दोबारा पत्र लिखेंगे।’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध एमएसएमई के प्रतिनिधि संगठन लघु उद्योग भारती के अधिकारी ने भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उद्योग चैंबर ‘आवश्यकतानुसार’ काम करेगा।

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement