facebookmetapixel
Advertisement
MDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: Sensex 400 अंक लुढ़का, SMID शेयरों में मिला-जुला कारोबार; Crompton Greaves 7% टूटाJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ी

डिजिटल बीमा खरीद में पेटीएम, ई-कॉमर्स ऐप को मिली तरजीह

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:47 AM IST

पुनर्बीमा क्षेत्र की दिग्गज स्विस रे के एक सर्वे के मुताबिक भारत के ग्राहकों में डिजिटल तरीके से बीमा के बारे में जानकारी लेने व उसे खरीदने की प्रवृत्ति बढ़ रही है और खासकर भुगतान ऐप और ई-कॉमर्स वेबसाइटों के माध्यम से इसका भुगतान हो रहा है। इसकी वजह यह है कि नोटबंदी से ऐसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ा है। बीमकर्ता की वेबसाइट और ऐप  को भी भारत के उपभोक्ताओं द्वारा बीमा खरीद में तरजीह मिल रही है।
बहरहाल एजेंटों, ब्रोकरों व बीम सेवा प्रदाताओं जैसे वितरण के परंपरागत माध्यम अभी भी बीमा से जुड़ी सूचनाओं के लिए प्राथमिक माध्यम बने हुए हैं। डिजिटल पेमेंट ऐप और ई-कॉमर्स वेबसाइटों में भारत के ग्राहक गूगल पे को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसके बाद पेटीएम और एमेजॉन उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल हैं, जहां से बीमा की खरीद डिजिटल तरीके से हो रही है। वालमार्ट की ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट और वालमार्ट का भुगतान ऐप फोन पे भी तरजीही ऐप में शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल वे बीमा की डिजिटल खरीद में कर रहे हैं।
ऑनलाइन बीमा पॉलिसी की खरीद के पीछे बड़ी वजह यह पाई गई है कि इससे दावे दाखिल करना और आवेदन करना आसान होता है। सर्वे के परिणाम से पता चलता है, ‘डिजिटल प्लेटफॉर्म के हिसाब से डिजाइन किए गए उत्पादों को ग्राहक ज्यादा देखते हैं। हमने जिन उत्पादों का परीक्षण किया, उनमें सभी 6 को लेकर 70 प्रतिशत से ज्यादा ने दिलचस्पी दिखाई। लिंग या आय के हिसाब से कोई अंतर नहीं है, लेकिन युवा पीढ़ी इसके प्रति ज्यादा आकर्षित है।

Advertisement
First Published - January 14, 2021 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement