facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

शेयर बाजार में IPO की धूम, कोरोना रेमेडीज की लिस्टिंग पहले ही दिन 34% उछाल के साथ हुई सुपरहिट

Advertisement

कंपनी का शेयर 1,422 रुपये पर बंद हुआ जो उसके 1,062 रुपये के निर्गम भाव की तुलना में 360 रुपये या 34 फीसदी अधिक है

Last Updated- December 15, 2025 | 10:07 PM IST
Stock Market today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दवा कंपनी कोरोना रेमेडीज का शेयर सोमवार को पहले कारोबारी दिन 34 फीसदी चढ़ गया। कंपनी का शेयर 1,422 रुपये पर बंद हुआ जो उसके 1,062 रुपये के निर्गम भाव की तुलना में 360 रुपये या 34 फीसदी अधिक है। शानदार आगाज वाले इस आईपीओ को 144 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

आईसीआईसीआई प्रू एएमसी के आईपीओ को दूसरे दिन दोगुने आवेदन मिले

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी के मेगा आईपीओ को बंद होने से एक दिन पहले यानी सोमवार को लगभग दोगुने आवेदन मिले।  संस्थागत निवेशक और एचएनआई हिस्से को लगभग 3 गुना आवेदन मिले जबकि रिटेल हिस्सा लगभग 80 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने अपने आईपीओ से पहले 149 एंकर निवेशकों को 3,021 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए हैं।

आईसीआईसीआई प्रू एएमसी  ने अपने 10,600 करोड़ रुपये आईपीओ के लिए 2,061–2,165 रुपये प्रति शेयर का कीमत दायरा तय किया है। ऊपरी दायरे के हिसाब से देश की इस नामी परिसंपत्ति प्रबंधक कंपनी की वैल्यू 1.07 लाख करोड़ रुपये है। यह इश्यू पूरी तरह से ब्रिटेन की कंपनी प्रूडेंशियल पीएलसी, जो उसकी जॉइंट वेंचर पार्टनर है, का बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

वेकफिट इनोवेशन्स पहले ही दिन लुढ़का

गद्दे बनाने वाली कंपनी वेकफिट इनोवेशन्स लिमिटेड के शेयर ने अपने निर्गम मूल्य 195 रुपये के मुकाबले सोमवार को बाजार में धीमी शुरुआत की। कारोबार के पहले दिन शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिरकर बंद हुआ। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य के मुकाबले 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 194.10 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 9.10 प्रतिशत टूटकर 177.25 रुपये पर आ गया। अंत में शेयर 1.38 प्रतिशत गिरकर 192.30 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement