facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

भारत करेगा पहली बार US से LPG आयात! 2026 की 10% जरूरत एक ही डील में पूरी

Advertisement

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस डील को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते LPG बाजारों में से एक के लिए “ऐतिहासिक कदम” बताया।

Last Updated- November 17, 2025 | 11:39 AM IST
LPG Price Hike
Representational Image

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को बताया कि भारत ने अमेरिका से लि​क्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) हासिल करने के लिए अपने पहले व्यव​स्थित कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने इस डील को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते LPG बाजारों में से एक के लिए “ऐतिहासिक कदम” बताया।

उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा, “ऐतिहासिक पहली बार! दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ता LPG बाजार अब अमेरिका के लिए खुल गया है। भारतीयों को सस्ती और सुरक्षित LPG उपलब्ध कराने के लिए हम अपने स्रोतों में विविधता ला रहे हैं।”

Oil PSUs ने किया 1 साल का अनुबंध

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि देश की तीन सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 2026 के लिए अमेरिका से 22 लाख टन प्रति वर्ष (MTPA) LPG आयात का समझौता किया है। यह मात्रा भारत के कुल सालाना LPG आयात का लगभग 10% है और यह अमेरिकी LPG का भारतीय बाजार के लिए पहला स्ट्रक्चर्ड कॉन्ट्रैक्ट है।

माउंट बेल्व्यू प्राइस बेंचमार्क पर आधारित है यह सौदा

पुरी ने बताया कि यह खरीद अमेरिका के Mount Belvieu benchmark के आधार पर होगी। पिछले कुछ महीनों में IOC, BPCL और HPCL के अधिकारियों की एक टीम अमेरिका गई थी और वहां प्रमुख उत्पादकों के साथ बातचीत की थी, जो अब सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।

महंगाई में भी सरकार ने दी राहत

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें 60% से अधिक बढ़ गई थीं, लेकिन केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत दी।

उन्होंने कहा, “जब वैश्विक कीमतें ₹1100 प्रति सिलेंडर से ज्यादा थीं, तब भी उज्ज्वला उपभोक्ताओं को केवल ₹500-550 में सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।” सरकार ने कीमतों की यह बढ़ोतरी खुद वहन की। पिछले वर्ष ₹40,000 करोड़ से अधिक सब्सिडी देकर जनता को अंतरराष्ट्रीय बाजार की उथल-पुथल से बचाया।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 11:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement