facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछे

Air India के ज्यादातर पायलटों ने रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर को स्वीकार किया: कैंपबेल विल्सन

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 5:01 PM IST
Air India

एयर इंडिया (Air India) के रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर एवं नौकरी की शर्तों के खिलाफ पायलटों के संघ के विरोध के बीच ज्यादातर पायलट ने पिछले सप्ताह पेश मुआवजा प्रणाली को स्वीकार कर लिया है। एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने शुक्रवार को यह बात कही।

घाटे में चल रही एयर इंडिया (Air India) ने पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए एक नई मुआवजा प्रणाली की घोषणा की है। टाटा ग्रुप (Tata Group) ने सरकार से कंपनी का अधिग्रहण जनवरी 2022 में किया था। कैंपबेल ने शुक्रवार को एयर इंडिया के कर्मचारियों को अपने साप्ताहिक सूचना में कहा कि एयरलाइन कार्यस्थल प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण के साथ-साथ नए तथा बेहतर कर्मचारी लाभों में निवेश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 90 फीसदी चालक दल के सदस्यों और ज्यादातर पायलटों ने पिछले सप्ताह पेश मुआवजा प्रणाली को स्वीकार कर लिया है।’ गौरतलब है कि एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए एक नई मुआवजा प्रणाली तैयार की थी।

Also Read: Air India करेगी 1,000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती

इसे दो संघों- भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ (ICPA) और इंडियन पायलट गिल्ड (IPG) ने खारिज कर दिया था। एयर इंडिया की ओर से संशोधित वेतन संरचना और सेवा शर्तों को प्रसारित करने के तुरंत बाद दोनों संघों ने अपने सदस्यों से दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करने का आग्रह किया। वर्तमान में एयर इंडिया में 1,800 से अधिक पायलट कार्यरत हैं।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 5:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement