facebookmetapixel
Advertisement
यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीदराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजा

Air India करेगी 1,000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 11:55 PM IST
Air India

टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया (AI) अपने बेड़े और नेटवर्क के विस्तार के लिए 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्त करेगी। इनमें वरिष्ठ पायलटों के अलावा ट्रेनी शामिल होंगे।

एयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है। इनमें बड़े साइज के विमान भी शामिल हैं। कंपनी के पास अभी 1,800 से ज्यादा पायलट हैं। एयरबस के ऑर्डर में 210 A320/321 नियो/XLR और 40 A350-900/1000 विमान शामिल हैं। वहीं बोइंग को एयरलाइन ने 190 737-MAX, 20 787S और 10 777 विमानों का ऑर्डर दिया है।

टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। एयर इंडिया द्वारा गुरुवार को निकाले गए एक विज्ञापन के अनुसार, एयरलाइन अब 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती कर रही है। कंपनी ने कहा कि 500 ​​से अधिक विमान इसके बेड़े में शामिल हो रहे हैं।

Also read: इंडस्ट्री बैंकों से कम ले रही हैं कर्ज, आंकड़ा पहुंचा एक साल के सबसे निचले स्तर पर: RBI

एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए एक नया वेतन ढांचा पेश किया था। हालांकि, दोनों पायलट यूनियनों, इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (ICPA) और इंडियन पायलट्स गिल्ड ने इसे खारिज कर दिया था।

पायलट यूनियनों ने कहा है कि एयरलाइन ने नए कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप देने से पहले उनके साथ बातचीत नहीं की है।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement