facebookmetapixel
Advertisement
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 24×7 कंट्रोल रूम और अतिरिक्त बसों का इंतजामपरीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजर

इंडस्ट्री बैंकों से कम ले रही हैं कर्ज, आंकड़ा पहुंचा एक साल के सबसे निचले स्तर पर: RBI

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 11:59 PM IST
Industrial credit growth slips to 12-month low
Illustration: Ajay Mohanty

बैंकों के औद्योगिक ऋण (Industrial credit) में वित्त वर्ष 2022-23 (वित्त वर्ष 23) की पहली छमाही में तेजी आई लेकिन फिर घटती चली गई। यह वृद्धि फरवरी में 12 महीने के सबसे निचले स्तर 7 फीसदी पर आ गई। इससे सालाना आधार पर औद्योगिक ऋण वृद्धि में गिरावट आई। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से प्राप्त हुई।

अक्टूबर में सालाना आधार पर औद्योगिक ऋण वृद्धि दर दशक के उच्च स्तर 13.6 फीसदी पर पहुंच गई थी। वित्त वर्ष 23 की पहली छमाही में प्राइवेट सेक्टर के पूंजीगत खर्च (private sector capital expenditure) में फिर से बढ़ोतरी की उम्मीद दिखाई दी थी। लेकिन फिर इसमें फिर इतनी गिरावट आई कि यह करीब एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच गई।

संपूर्ण गैर खाद्य ऋण (non-food credit) की गिरावट की तुलना में औद्योगिक ऋण में अधिक गिरावट आई थी। यह फरवरी में सालाना आधार पर 15.9 प्रतिशत की दर से दो अंक में बढ़ती रही थी। यह जनवरी की तुलना में कुछ कम थी। जनवरी में सालाना आधार पर 16.7 फीसदी की वृद्धि हुई थी। यह अक्टूबर में दशक के उच्च स्तर 17.1 फीसदी पर पहुंच गई थी।

RBI के आंकड़ों के अनुसार फरवरी के अंत तक कुल औद्योगिक कर्ज बढ़कर 32.9 लाख करोड़ रुपये हो गया था जबकि बीते साल की अवधि में यह राशि 30.8 लाख करोड़ रुपये थी। हालांकि इस अवधि में गैर खाद्य का कुल कर्ज 115.75 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 134.15 लाख करोड़ रुपये हो गया था।

Also read: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को CSR की रकम में मिला केवल 7.7 फीसदी हिस्सा

औद्योगिक कर्ज कम लिए जाने के कारण बैंक के लिए कारोबार का यह क्षेत्र सिमट गया। बैंक कारोबार के लिए अब मुख्य रूप से पर्सनल लोन और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) पर निर्भर हो गए हैं। सभी बैंकों ने फरवरी के अंत तक के 12 महीनों में कुल 18.4 लाख करोड़ रुपये के नए ऋण जारी किए थे। इनमें उद्योगों को 11.65 फीसदी 2.14 लाख करोड़ रुपये दिए गए थे। हालांकि खेती को 2.15 लाख करोड़ रुपये के ऋण दिए गए थे। लिहाजा उद्योग को खेती से भी कम लोन जारी किया गया।

औद्योगिक लोन से तुलना करने पर जानकारी मिलती है कि परर्सनल लोन में सर्वाधिक वृद्धि हुई। 12 महीने की अवधि में दिए गए नए कर्ज में पर्सनल लोन की हिस्सेदारी 37 फीसदी थी। इसके बाद सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) की हिस्सेदारी 32.8 फीसदी थी।

Also read: फरवरी में बढ़ी सरकारी कंपनियों में भर्तियों की संख्या, NPS के सब्सक्राइबरों में हुआ इजाफा

सेवा क्षेत्र में ऋण लेने की अगुआई NBFC ने की थी। इनमें गैर बैंकिंग खुदरा उधारदाता (non-bank retail lenders), आवास ऋण कंपनियां (housing finance companies) और वाहन के लिए धन देने वाली कंपनियां (vehicle financiers) थीं। विशेषज्ञों ने भारत के आर्थिक विकास में उद्योग की घटती हिस्सेदारी के लिए औद्योगिक कर्ज में गिरावट को जिम्मेदार मानते हैं।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement