facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

Home Loan: होम लोन लेने से पहले ये गलतियां न करें, वरना एप्लीकेशन हो सकती है रिजेक्ट

Advertisement

होम लोन लेते समय आय, क्रेडिट स्कोर, नौकरी की स्थिरता और प्रॉपर्टी से जुड़ी छोटी सी चूक भी लोन आवेदन के रिजेक्ट होने की वजह बन सकती है।

Last Updated- January 03, 2026 | 3:59 PM IST
home
Representative Image

Home Loan: घर खरीदने का सपना लेकर जब लोग बैंक के दरवाजे तक पहुंचते हैं, तो उन्हें उम्मीद होती है कि होम लोन आसानी से मिल जाएगा। लेकिन हकीकत यह है कि कई आवेदकों की फाइल शुरुआती जांच में ही अटक जाती है। इसकी वजह यह है कि लोन देने से पहले बैंक हर पहलू को बारीकी से परखता है। आपकी कमाई, क्रेडिट स्कोर और नौकरी की स्थिरता जैसी बातें इसमें अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में एक छोटी सी कमी भी होम लोन रिजेक्ट होने का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं, होम लोन रिजेक्ट होने की मुख्य वजहें।

इनकम और क्रेडिट स्कोर है सबसे अहम

जब भी आप होम लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपकी आय और क्रेडिट स्कोर देखता है। अगर आपकी आमदनी कम है या क्रेडिट स्कोर बैंक की तय सीमा से नीचे है, तो आवेदन आगे नहीं बढ़ता। जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है, उन्हें लोन मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। वहीं, कम स्कोर होने पर बैंक ज्यादा ब्याज भी वसूल सकता है।

पुराने लोन और ईएमआई का असर

अगर आपने पहले किसी लोन या क्रेडिट कार्ड की ईएमआई समय पर नहीं चुकाई है, तो इसका रिकॉर्ड आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में रहता है। इसके अलावा, अगर पहले से ही आपके ऊपर कई लोन चल रहे हैं, तो बैंक आपकी चुकाने की क्षमता को लेकर सतर्क हो जाता है। ज्यादा ईएमआई होने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

न्यूनतम आय की शर्त

ज्यादातर बैंकों ने होम लोन के लिए न्यूनतम आय तय कर रखी है। आमतौर पर यह करीब 30 हजार रुपये प्रति माह होती है। अगर आपकी आय इससे कम है या आप ज्यादा रकम का लोन लेना चाहते हैं, लेकिन इनकम पर्याप्त नहीं है, तो बैंक लोन देने से मना कर सकता है।

नौकरी में स्थिरता जरूरी

बैंक उन लोगों को प्राथमिकता देते हैं, जिनकी नौकरी स्थिर होती है। बार-बार नौकरी बदलने, कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड जॉब या अनियमित आय होने पर बैंक को जोखिम नजर आता है। ऐसे मामलों में लोन रिजेक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।

गलत या अधूरी जानकारी बन सकती है वजह

अगर आवेदन फॉर्म में नाम, पता, उम्र या अन्य जरूरी जानकारी गलत या अधूरी दी जाती है, तो बैंक के लिए वेरिफिकेशन मुश्किल हो जाता है। इस कारण भी होम लोन की फाइल खारिज हो सकती है।

प्रॉपर्टी की वैल्यूएशन भी मायने रखती है

होम लोन में सिर्फ आपकी प्रोफाइल ही नहीं, बल्कि जिस घर के लिए लोन लिया जा रहा है उसकी जांच भी होती है। बैंक प्रॉपर्टी की कीमत, उसकी हालत, लोकेशन और निर्माण गुणवत्ता का मूल्यांकन करता है। अगर बैंक को लगता है कि संपत्ति की कीमत कम है या जोखिम ज्यादा है, तो लोन की राशि घटाई जा सकती है या आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

बिल्डर और कानूनी स्थिति की जांच

अगर प्रॉपर्टी किसी ऐसे बिल्डर की है, जिसे बैंक ने मंजूरी नहीं दी है या जो ब्लैकलिस्टेड है, तो लोन मिलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, बहुत पुरानी या कानूनी रूप से विवादित संपत्ति पर भी बैंक लोन देने से बचते हैं।

कुल मिलाकर, होम लोन लेने से पहले अपनी आय, क्रेडिट स्कोर, नौकरी की स्थिति और प्रॉपर्टी से जुड़े सभी दस्तावेज सही और पूरे रखना बेहद जरूरी है। इससे लोन रिजेक्ट होने की आशंका कम हो जाती है।

Advertisement
First Published - January 3, 2026 | 2:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement