facebookmetapixel
Advertisement
एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 5 साल के निचले स्तर पर 52.9Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

टेलीकॉम कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना जाए : डीओटी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:57 AM IST

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को टेलीकॉम वॉरियर्स के रूप में विचार करने और प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका देने की अपील स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से की है।
सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) के सुझाव के बाद यह किया गया है, जो देश की दूर संचार कंपनियों का संगठन है।
दूरसंचार सचिव अंशू प्रकाश ने स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को लिखे पत्र में कहा है, ‘दूरसंचार विभाग सीओएआई के अनुरोध का समर्थन करता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दूरसंचार क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने वाले अनथक रूप से काम कर रहे हैं, जिससे डेटा और वायस सेवाएं देश में बगैर किसी व्यवधान के चालू रहें। इसकी वजह से इन कर्मचारियों को कोविड-19 का जोखिम ज्यादा है।’  सीओएआई ने दूरसंचार विभाग से अनुरोध करते हुए कहा था, ‘जब पूरे देश में लॉकडाउन था तो दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वालों ने अनथक रूप से लगातार काम किया, जिससे बगैर किसी व्यवधान को सबको सेवाएं मिलती रहें।’
सीओएआई के डायरेक्टर जनरल डॉ एसपी कोछड़ ने पत्र के माध्यम से कहा, ‘वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन एजूकेशन, डिजिटल लेनदेन आदि की मांग बढऩे के साथ दूरसंचार कंपनियों ने अपने नेटवर्क में विस्तार जारी रखा और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की फ्रंटलाइन वर्कफोर्स कोविड-19 संक्रमण की परवाह किए बगैर नियमित रूप से सेवाएं प्रदान करती रही।’ उन्होंने कहा कि ऐसे में इन्हें फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में रखकर इनका टीकाकरण हो।

Advertisement
First Published - May 10, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement