facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

आईआईएम-ए की नजर नई कंपनियों पर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:21 PM IST

ऐसे समय में वैश्विक जब मंदी की मार से हलकान कंपनियां अपनी भर्तियों को लेकर फूंक-फूंक कर कदम उठा रही हैं,


भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम-ए) छात्रों के लिए मौजूदा लैटरल प्लेसमेंट के लिए कंपनियों को अपनी ओर आकर्षित करने की हरसंभव कोशिश में जुट गया है। संस्थान ने लैटरल प्लेसमेंट के दौरान अपनी प्लेसमेंट प्रक्रिया को कंपनियों के अनुकूल बनाया है।

आईआईएम-ए में प्लेसमेंट समन्वयक मिहिर लाल ने कहा, ‘हम प्लेसमेंट शुल्क ढांचे में बदलाव कर रहे हैं और इसे कंपनियों के लिए और अधिक अनुकूल बना रहे हैं। हम अपने कैम्पस में कई नई कंपनियों को भी आमंत्रित कर रहे हैं।

हम छात्रों की बेहतरी के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों और कंसल्टिंग फर्मों जैसे क्षेत्रों से बाहर भी नई एवं चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं तलाशने को इच्छुक हैं। हालांकि ये कंपनियां लंबे समय से हमारे भर्ती भागीदारों में बनी हुई हैं, लेकिन हम अपने छात्रों के लिए नए क्षेत्र और नई कंपनियों की तलाश कर रहे हैं।’

पिछले साल के लैटरल प्लेसमेंट में जिन निजी इक्विटी, कंसल्टिंग, प्रौद्योगिकी एवं लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों की कंपनियों ने पहली बार दस्तक दी थी और इस साल भी ये कंपनियां हमारे कैम्पस का दौरा कर रही हैं। आईआईएम-ए में लैटरल प्लेसमेंट प्रक्रिया लगभग दो महीने की अवधि तक चलेगी।

संस्थान के कुल छात्रों में से लगभग 45 फीसदी या तकरीबन 120 छात्र लैटरल प्लेसमेंट के लिए योग्य होंगे। इन योग्य छात्रों की भागीदारी इस साल पिछले साल के 40 फीसदी की तुलना में 5 फीसदी अधिक है।

पिछले साल लगभग 112 छात्रों ने लैटरल प्लेसमेंट में भाग लिया था। हालांकि इस बार संस्थान छात्रों को की जाने वाली वेतन पेशकश को लेकर चुप्पी साधे हुए है। पिछले साल यह पेशकश 18.3 लाख रुपये रही थी।

Advertisement
First Published - January 18, 2009 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement