facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

…मगर आईपीएल शो पर संकट

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:02 PM IST

पिछले साल अपने रोमांच के तूफान से धूम मचाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के आयोजन पर गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों से फिर से सवालिया निशान लगा दिया है।
आईपीएल की आयोजन समिति ने 7 मार्च को संशोधित कार्यक्रम गृह मंत्रालय को भेजा था। गृह मंत्रालय ने इसी दौरान होने वाले लोकसभा चुनावों के चलते नये कार्यक्रम के अनुसार भी आईपीएल के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में अपनी मजबूरियां गिनाई हैं।
 
गृह सचिव मधुकर गुप्ता ने इस मामले में शुक्रवार को सात राज्यों के अधिकारियों से डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की। 

कुछ राज्य सरकारें चुनाव के दौरान आईपीएल के लिए सुरक्षा मुहैया कराने से साफ इनकार कर चुकी हैं। दूसरी ओर, गृह मंत्रालय भी चुनावों की दुहाई देकर इस महाआयोजन के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती में असमर्थता जता रहा है।
गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार आंध्र प्रदेश और दिल्ली ने आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार कर दिया है। लेकिन, कर्नाटक कुछ मैचों के लिए सुरक्षा देने के लिए तैयार हो गया है।

Advertisement
First Published - March 13, 2009 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement