facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Purple Fabric से इंटेलेक्ट को बड़ी उम्मीद: 4 साल में 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

Advertisement

इंटेलेक्ट डिजाइन ने अपने AI प्लेटफॉर्म पर्पल फैब्रिक से 4 वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है।

Last Updated- July 14, 2025 | 10:36 PM IST
artificial intelligence
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना अपने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) प्लेटफॉर्म – पर्पल फैब्रिक से अगले चार वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य बना रही है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरुण जैन ने यह जानकार दी।

हालांकि पर्पल फैब्रिक के लिए पूरी अनुसंधान और विकास प्रक्रिया में करीब 10 साल लगे हैं। लेकिन कंपनी ने साल 2021-22 तक इसे ग्राहकों को टूल के रूप में पेश करना शुरू कर दिया। और वह करीब 45 ग्राहकों के साथ गठजोड़ करने में कामयाब रही। जैन ने कहा कि कंपनी ने साल 2025 में ही इस टूल को पूरी तरह से अलग प्लेटफॉर्म के रूप में शुरू किया है।

जैन ने कहा, ‘पिछले दो से तीन महीने में हमें 400 पूछताछ मिली हैं। इंटेलेक्ट डिजाइन में हम प्रति वर्ष लगभग 50 सौदे करते हैं। लेकिन अकेले पर्पल फैब्रिक के साथ ही हम प्रति वर्ष 100 सौदे कर लेंगे। हम इस प्लेटफॉर्म को बड़ी कंपनी (इंटेलेक्ट डिजाइन) के तहत रखना चाहते हैं क्योंकि इसमें कई तालमेल हैं।’

जैन ने पोलारिस ग्रुप की भी स्थापना की है। उन्होंने कहा कि इंटेलेक्ट डिजाइन के पर्पल फैब्रिक प्लेटफॉर्म के चार प्रमुख स्तंभ हैं यानी एंटरप्राइज नॉलेज गार्डन, डिजिटल विशेषज्ञ, प्रशासन और मॉडल अनुकूलन। जैन ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म में तैनाती के लिए तैयार करीब 70 डिजिटल विशेषज्ञ हैं जिन्हें ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार अनुकूल और एक-दूसरे के साथ व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इंटेलेक्ट डिजाइन ने पिछले वित्त वर्ष में 2,577 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया और इसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी का लाइसेंस राजस्व सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ा, जबकि उत्पाद रखरखाव राजस्व में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि कंपनी वर्षों से मुख्य रूप से बैंकिंग क्षेत्र पर ध्यान दे रही है। लेकिन उसकी योजना खुदरा और डिजिटल वाणिज्य परिवर्तन सहित अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार करने की है।

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement