facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Indian Startups: भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने 2024 में अब तक जुटाए 7.6 अरब डॉलर

हालांकि यह आंकड़ा इस अवधि के दौरान चीन के 8.2 अरब डॉलर के बराबर रहा।

Last Updated- September 24, 2024 | 11:17 PM IST
अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार में तेजी, फिर भी स्टार्टअप्स से क्यों रुठे निवेशक?, Investors, once eager to pump in billions in Indian startups, losing steam

भारतीय स्टार्टअप कंपनियों की फंडिंग साल 2024 के पहले नौ महीने के दौरान मामूली रूप से 7 प्रतिशत घटकर 7.6 अरब डॉलर रह गई। पिछले साल इसी अवधि में यह 8.2 अरब डॉलर थी। मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन की रिपोर्ट ‘इंडिया टेक 9एम 2024’ के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान फंडिंग के दौर 1,579 से घटकर 1,036 रह गए।

फंडिंग के नजरिये से भारत में स्टार्टअप कंपनियों को अमेरिका की स्टार्टअप कंपनियों द्वारा हासिल फंडिंग (86.2 अरब डॉलर) का करीब 10 प्रतिशत ही प्राप्त हुआ। हालांकि यह आंकड़ा इस अवधि के दौरान चीन के 8.2 अरब डॉलर के बराबर रहा।

साल 2024 के नौ महीने के दौरान फंडिंग के प्रदर्शन के मुकाबले भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने साल 2024 की पहली छमाही के अंत तक 540 दौर में 4.1 अरब डॉलर की रकम जुटाई थी। साल 2024 के नौ महीने के दौरान भारतीय स्टार्टअप कंपनियों के पारिस्थितिकी तंत्र में छह नई यूनिकॉर्न और 29 आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आए।

क्विक कॉमर्स क्षेत्र के प्लेटफॉर्म जेप्टो ने लगभग एक अरब डॉलर की रकम जुटाई और यह एकमात्र ऐसी कंपनी बन गई जिसने इस साल 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा मूल्य की रकम जुटाई। प्रौद्योगिकी क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र में साल 2024 के दौरान 10 करोड़ (प्रत्येक) से ज्यादा मूल्य वाले फंडिंग के 12 दौर देखे गए।

साल 2024 में फिनटेक क्षेत्र इस साल की शुरुआत से अब तक फंडिंग के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। साल 2024 में इसे 1.49 अरब डॉलर की रकम मिली, जो साल 2023 में इसी अवधि के दौरान मिली 2.46 अरब डॉलर की रकम के मुकाबले 39 प्रतिशत कम रही।

First Published - September 24, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट