facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों का भारी पलायन, 2026 में अब तक निकाले ₹2.67 लाख करोड़LPG की कीमत बढ़ने पर सरकार की सफाई: अभी भी सबसे सस्ता गैस यहां, उपभोक्ताओं को ज्यादा नुकसान नहींAlphaGrep की म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में एंट्री, जुलाई में लॉन्च होगा पहला फंडपश्चिम एशिया में तनाव व महंगाई के आंकड़े तय करेंगे बाजार की चाल, इस हफ्ते इन बड़े फैक्टर्स पर रहेगी नजरशेयर बाजार की सुस्ती से टॉप 7 कंपनियों को डूबे ₹1.25 लाख करोड़, रिलायंस को हुआ सबसे तगड़ा नुकसानWeekly Economy Wrap: ब्याज दरों पर RBI की ब्रेक, मजबूत GDP के साथ बदले आर्थिक समीकरणप्याज खरीद के नियम तो बदले पर किसान खुश नहीं, मांग: असली समस्या मिल रहे कम दाम से, उसे बढ़ाना जरूरीAnnuity Plan खरीदने का कर रहे हैं विचार? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और छिपे हुए सभी रिस्क550% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर से जुड़ी मशहूर कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमहंगाई की मार! रसोई गैस ₹29 और महंगी, दिल्ली में अब 942 रुपये का हुआ घरेलू LPG सिलेंडर

इंडियन ऑयल नहीं लाएगी 5 वर्षीय बॉन्ड

Advertisement

आईओसीएल के पास 9,800 करोड़ रुपये की कुल बोली में से 6.51 फीसदी की यील्ड पर 3,000 करोड़ रुपये रखने का विकल्प था।

Last Updated- June 11, 2025 | 11:02 PM IST
Indian Oil Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बुधवार को उम्मीद से अधिक यील्ड के मद्देनजर अपने पांच वर्षीय बॉन्ड लाने की योजना को टाल दी। बाजार के सहभागियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी को नीतिगत दरों की घोषणा वाले दिन कम समय के बॉन्ड में शुरुआती तेजी के बाद यील्ड की स्तर कम होने की उम्मीद थी।

सरकारी बैंक के एक डीलर ने बताया, ‘उन्हें अच्छी दर मिल रही थी मगर फिर भी उन्होंने इसे टालने का फैसला किया है। शायद वह उनके उम्मीदों के अनुरूप नहीं हो, जो एक कारण हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘बॉन्ड लाने की योजना को टालने का इसके अलावा और कोई कारण नहीं हो सकता है।’

बाजार सहभागियों ने कहा कि आईओसीएल के पास 9,800 करोड़ रुपये की कुल बोली में से 6.51 फीसदी की यील्ड पर 3,000 करोड़ रुपये रखने का विकल्प था। कंपनी एक साल पहले के मुकाबले संबंधित सरकारी प्रतिभूतियों से करीब 50 आधार अंक अधिक प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण को आकर्षित करने में सफल रही।

रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा, ‘नीतिगत दरों की घोषणा के बाद आईओसीएल संभवतः बेहतर स्तरों की उम्मीद कर रही थी. खासकर उस दिन की शुरुआती तेजी के बाद। मगर इसके तुरंत बाद यील्ड की दिशा बदल गई। बावजूद इसके वे आकर्षक मूल्य निर्धारण हासिल करने में सफल रहे, जो एक साल पहले के मुकाबले सरकारी प्रतिभूतियों पर करीब 50 आधार अंक।’

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement