भारतीय फार्मा उद्योग (IPM) के अगले वित्त वर्ष 2023-24 में छह से आठ फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी ICRA ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
ICRA की सहायक उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र प्रमुख मैत्री मचेरला ने बयान में कहा, ‘हमारे ‘सैंपल’ समूह की राजस्व वृद्धि 2022-23 के तीन से चार फीसदी की तुलना में 2023-24 में छह से आठ फीसदी रहने का अनुमान है।’
कई प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद IPM ने वित्त वर्ष 2011-12 और वित्त वर्ष 2021-22 के बीच सालाना आधार पर 10.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
यह भी पढ़ें : ED ने मुंबई व चेन्नई में Franklin Templeton से जुड़े स्थानों पर छापे मारे
मचेरला ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 से हर साल IPM वृद्धि को मूल्य वृद्धि और नए उत्पादों की पेशकश से समर्थन मिला है। हालांकि, इन प्रत्येक वित्त वर्ष में मात्रा के लिहाज से बिक्री मात्र दो से तीन फीसदी ही बढ़ी है।