facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

टिकाऊ मांग को लेकर कॉरपोरेट को भरोसा नहीं : इक्रा सीईओ

Advertisement

अभी भी महंगाई में उतार-चढ़ाव पर्याप्त है और ब्याज दरों में कटौती किए जाने की उम्मीद नहीं है।

Last Updated- November 03, 2024 | 11:03 PM IST
Corporates have no confidence in sustainable demand: ICRA CEO टिकाऊ मांग को लेकर कॉरपोरेट को भरोसा नहीं : इक्रा सीईओ

इक्रा समूह के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी रामनाथ कृष्णन ने अभिजित लेले को बताया कि भारतीय कंपनी जगत की वित्तीय सेहत मजबूत रहने के उम्मीद के बावजूद कॉरपोरेट जगत पूंजीगत व्यय करने में हिचक रहा है। अभी भी महंगाई में उतार-चढ़ाव पर्याप्त है और ब्याज दरों में कटौती किए जाने की उम्मीद नहीं है।

आपका पूंजीगत व्यय और परिदृश्य को लेकर क्या आकलन है?

निजी क्षेत्र में विशेष रूप से व्यय में अभी भी उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है। लिहाजा कुछ योजनाओं का खाका खींचा जा रहा है और कुछ योजनाओं को टाला भी जा रहा है। कुछ दिनों पहले जेएसडब्ल्यू स्टील ने घोषणा की थी कि वे अपने संयंत्रों के विस्तार की योजना को टाल रहे हैं। हां, संक्षेप में कहा जाए तो खर्च अभी तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। शुरुआती दौर में विचार यह था कि लोग लोक सभा चुनाव के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों का मानना ​​था कि नतीजा क्या होगा, यह पहले से तय था। ऐसा हुआ भी, लेकिन गतिविधि में तेजी नहीं आई है।

कॉरपोरेट नीति नियंताओं के दिमाग में क्या चिंताएं हैं?

शहरी खपत बीते पूरे साल में वास्तव में अच्छी रही जबकि ग्रामीण खपत सुस्त थी। हालांकि इस वर्ष, हमारी समग्र मांग में भी अधिक असमानता के कुछ संकेत मिले हैं। पिछले साल, कुल मांग काफी मजबूत थी और लगातार मजबूत होती जा रही थी। इस साल, मई और जुलाई में उपभोक्ता सर्वेक्षणों से पता चलता है कि कुल मांग में भी गिरावट आई है। और कम से कम, सितंबर के दौर में यह फिर से बढ़ गई है, लेकिन यह अभी भी शिखर से नीचे है। हम विभिन्न कंपनियों के शहरी मांग को मापने के तरीके पर गौर कर रहे हैं। फिलहाल पूंजीगत व्यय को लेकर कुछ थोड़ी बहुत झिझक हो सकती है।

लिहाजा अभी भी कॉरपोरेट को मांग के टिके रहने को लेकर भरोसा नहीं है?

हां, आपको मालूम है कि जब हम महंगाई को देखते हैं तो इसमें पर्याप्त उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हम मॉनसून के फायदे से वृद्धि और भविष्य की महंगाई दोनों को लेकर आशान्वित हैं। हालांकि महंगाई को लेकर वास्तव में अनिश्चितताएं दूर नहीं हुई हैं। इसके अलावा भू-राजनीति, राजनीति और कई अन्य कारण बने हुए हैं जिनसे जिंसों के दामों पर प्रभाव पड़ता है।

Advertisement
First Published - November 3, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement