facebookmetapixel
PSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहींREITs को मिली बैंक ऋण की मंजूरी: फंड जुटाना होगा आसान, कमर्शियल संपत्तियों का होगा विस्तारRBI का बड़ा फैसला: अब REITs को भी मिलेगा बैंक लोन, रियल एस्टेट सेक्टर की खुलेगी किस्मतOnline Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?

HUL Q4 result: हिंदुस्तान यूनिलीवर का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 12.74 फीसदी बढ़ा

Last Updated- April 27, 2023 | 1:26 PM IST
Hindustan Unilever Q3 Results: उम्मीद से कम रहा HUL का मुनाफा, एबिटा में भी आई गिरावट HUL Q3 results: Profit up marginally at Rs 2,519 cr amid low rural demand

रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2023 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 12.74 प्रतिशत बढ़कर 2,601 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,307 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी बिक्री आय 10.83 फीसदी बढ़कर 14,926 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,468 करोड़ रुपये थी।

बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर का कुल खर्च बढ़कर 11,961 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,782 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 15,375 करोड़ रुपये रही।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में हिंदुस्तान यूनिलीवर की परिचालन आय 15.49 फीसदी बढ़कर 59,443 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 51,472 करोड़ रुपये थी। हिंदुस्तान यूनिलीवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चुनौतीपूर्ण माहौल, जिंसों की ऊंची महंगाई और बाजारों में सुस्ती के बीच हमने एक और साल मजबूत और जुझारू प्रदर्शन किया है।’’

First Published - April 27, 2023 | 1:26 PM IST

संबंधित पोस्ट