facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?

Accenture को 1 अरब डॉलर के GenAI सौदों में कैसे मिली सफलता

Advertisement

Accenture ने हाल में समाप्त तिमाही की घोषणा के बाद कहा कि उसने जेनएआई में 60 करोड़ डॉलर से ज्यादा मूल्य के सौदे किए है।

Last Updated- March 31, 2024 | 11:38 PM IST
एक्सेंचर को 1 अरब डॉलर के GenAI सौदों में कैसे मिली सफलता, How did Accenture manage to secure $1 billion worth of GenAI deals?

सबसे बड़ी आईटी सेवा और सलाहकार फर्म एक्सेंचर के दूसरी तिमाही के ताजा आंकड़ों ने भले ही भारतीय आईटी शेयरों की कीमतों पर असर डाला हो फिर भी कंपनी जेनएआई में 1.1 अरब डॉलर के सौदे करने में सफल रही है।

अगर टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएलटेक और विप्रो जैसे प्रतिस्प​र्धियों से तुलना करें तो ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। ​शीर्ष स्तर की भारतीय आईटी सेवा कंपनियों ने अभी जेनएआई सेगमेंट में बड़े सौदों के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है।

एक्सेंचर ने हाल में समाप्त तिमाही की घोषणा के बाद कहा कि उसने जेनएआई में 60 करोड़ डॉलर से ज्यादा मूल्य के सौदे किए है। इससे कंपनी की कुल जेनएआई आर्डर बुक बढ़कर 1.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। सितंबर-अगस्त वित्त वर्ष पर अमल करने वाली एक्सेंचर ने पहली तिमाही में 45 करोड़ डॉलर मूल्य के जेनएआई सौदे किए। कंपनी ने यह भी स्वीकार किया है कि यह नई टेक्नोलॉजी कैटेगरी में दर्ज किया जाने वाला सबसे तेज सौदा है।

वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद विश्लेषकों के साथ बातचीत में एक्सेंचर की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्या​धिकारी जूली स्वीट ने कहा, ‘वर्ष के पहले 6 महीने में 1 अरब डॉलर की बिक्री सबसे तेज है जो हमने उभरती प्रौद्योगिकी में दर्ज की है।

ग्राहक अब एआई की महत्ता समझ रहे हैं और वे उद्यम के हरेक हिस्से में नवीनता लाना चाह रहे हैं।’कंपनी पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि जेनएआई में इतने बड़े सौदे हासिल करने की एक्सेंचर की क्षमता से उसकी मजबूत ​स्थि​ति का पता चलता है।

पहले बढ़ने का फायदा

एवरेस्ट ग्रुप के मुख्य कार्या​धिकारी पीटर बेंडर-सैमुअल ने कहा, ‘एक्सेंचर के दमदार प्रदर्शन से दुनिया की अग्रणी टेक सेवा फर्म के तौर पर उसकी हैसियत का पता चलता है। यदि आप कुल राजस्व में एआई का प्रतिशत देखें तो वे अभी भी आगे हैं, लेकिन बढ़त का अंतर कम हुआ है। स्पष्ट है कि ग्राहक अब पायलट जेनएआई के साथ साथ इन परीक्षणों के उत्पादन में तब्दील होने दोनों को लेकर उत्सुक हैं।’

तकनीक का तेजी से इस्तेमाल

वह बताती हैं कि इन सेवाओं को बेचने में सबसे आगे रहने के अलावा एक्सेंचर टेक्नोलॉजी इस्तेमाल में भी आगे है। कंपनी जल्द और दूसरों से पहले निवेश करना पसंद करती है। इसलिए वह सभी अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम रहती है।

डिस्क्रेशनरी खर्च

विश्लेषकों का यह भी कहना है कि जो सफलता एक्सेंचर ने हासिल की है, वह दूसरों के लिए संभव नहीं हो सकती है। कंपनी के वित्तीय परिणाम के बाद कोटक इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘जेनएआई सौदों में मजबूत तेजी का मतलब बेहतर डिस्क्रेशनरी खर्च नहीं है। डिस्क्रेशनरी खर्च के अन्य हिस्सों में कटौती का इस्तेमाल जेनरेटिव एआई प्रयोग के बजट के वित्त पोषण के लिए किया गया है।’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, एक्सेंचर की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि जेनरेटिव एआई पीओसी को बड़े पैमाने पर उत्पादन में लगाने के लिए अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement