facebookmetapixel
Advertisement
FY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभ

Glenmark Pharma की सहायक कंपनी IGI ने AbbVie से किया सौदा, कैंसर की दवा का मिला लाइसेंस

Advertisement

पिछले तीन महीनों में ग्लेनमार्क के शेयर में 38 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और गुरुवार को यह 1,919 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

Last Updated- July 10, 2025 | 10:52 PM IST
Glenmark

भारतीय फार्मा और अनुसंधान के लिए इसे एक उल्लेखनीय सौदा माना जा सकता है। न्यूयॉर्क की इचनोस ग्लेनमार्क इनोवेशन इंक (आईजीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आईजीआई थेरेप्यूटिक्स एसए ने अमेरिका की एबवी के साथ विशेष लाइसेंसिंग समझौता किया है। यह करार ऑन्कोलॉजी और ऑटोइम्यून रोगों के उपचार के तहत आईएसबी 2001 के लिए किया गया है। इसके तहत 70 करोड़ डॉलर (6,000 करोड़ रुपये) का अग्रिम भुगतान और 1.2 अरब डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये) तक का माइलस्टोन-आधारित भुगतान शामिल है।

आईएसबी 2001 को आईजीआई के स्वामित्व वाले बीट प्रोटीन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके तैयार किया गया है जिससे ऑन्कोलॉजी और ऑटोइम्यून रोगों का उपचार हो सकेगा। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जुलाई 2023 में आईएसबी 2001 को ऑर्फन ड्रग का दर्जा दिया था और मई में रिलैप्स या रिफ्रैक्टरी मायलोमा रोगियों के उपचार के लिए इसे फास्ट-ट्रैक का दर्जा मिला था।

Also read: 1 जनवरी 2026 से 50cc से ज्यादा सभी टू-व्हीलर्स में अनिवार्य होगा ABS, मंत्रालय ने कंपनियों की मांग ठुकराई

पिछले तीन महीनों में ग्लेनमार्क के शेयर में 38 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और गुरुवार को यह 1,919 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। एबवी को उत्तर अमेरिका, यूरोप, जापान और ग्रेटर चीन में आईएसबी 2001 के विकास, निर्माण और बिक्री का विशेष अधिकार होगा।

आईजीआई मुंबई मुख्यालय वाली ग्लेनमार्क की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ग्लेन सलदान्हा ने कहा कि यह सौदा भारत को विश्व मानचित्र पर जगह दिलाएगा। सलदान्हा ने कहा कि आईजीआई का लक्ष्य आईपीओ लाना है, हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं है।

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement